फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP scored a hat-trick of victory in Machhlishahr, Dr. Ragini Sonkar won even after protest

मछलीशहर में सपा ने लगाई जीत की हैट्रिक, विरोध के बाद भी जीती डा. रागिनी सोनकर

Fri, 11 Mar 2022 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
SP scored a hat-trick of victory in Machhlishahr, Dr. Ragini Sonkar won even after protest
जौनपुर। मछलीशहर से समाजवादी पार्टी ने मछलीशहर सीट पर जीत की हैट्रिक लगाई है। पूर्व राज्यमंत्री व दो बार से सिटिंग विधायक जगदीश सोनकर का टिकट कटने के बाद हुए विरोध के बाद भी सपा प्रत्याशी डा. रागिनी सोनकर ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन

जगदीश सोनकर शाहगंज से साल 2002 और 2007 में विधायक चुने गए थे। इसके बाद इस सीट से शैलेंद्र यादव ललई को सपा ने उतारा, जबकि जगदीश सोनकर को मछलीशहर सीट के सुरक्षित कोटे में जाने पर प्रत्याशी बनाया। जहां से लगातार दो बार से जीत रही बसपा को रोकते हुए उन्होंने अपने जीत की हैट्रिक बनाई। इसके बाद प्रदेश में सपा की सरकार बनीं तो उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया था। साल 2017 में मोदी लहर में भी सपा ने जगदीश सोनकर को मैदान में उतारा था, जिन्होंने 72368 मत पाकर लगातार चार बार जीतने का रिकार्ड अपने नाम किया था। लेकिन, किसी बात को लेकर नाराज चल रहे अखिलेश यादव ने इस बार उनका टिकट काट दिया। साथ ही उनकी जगह वाराणसी के अजगरा से साल 2017 में विधायक बने डा. कैलाश सोनकर की बेटी डा. रागिनी सोनकर को अपना प्रत्याशी बनाया। पार्टी के इस फैसले के सपाइयों ने विरोध भी किया। लेकिन, ऐन वक्त पर सभी एकजुट हो गए। इस सीट पर 401788 मततदाताओं में 217190 मतदाताओं ने वोट दिया, जिसके मतों की गणना शुरू हुई तो 916559 मत पाकर विजयी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed