फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP's delegation met SP

एसपी से मिला सपा का प्रतिनिधि मंडल

Tue, 16 Jun 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
SP's delegation met SP
भदेठी कांड में आरोपियों की सूची में नाबालिगों का नाम शामिल करने को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे सपाई। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव की घटना को लेकर मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के साथ पार्टी के कई नेताओं का प्रतिनिधि मंडल एसपी से उनके कार्यालय पर मिला । आरोप लगाया कि घटना में बेगुनाह नाबालिगों को भी फंसाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने एसपी को बताया कि भदेठी की घटना सिर्फ बच्चों के बीच विवाद की थी। जिसे कुछ लोगों ने राजनीति चमकाने के लिए साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश की है। भदेठी की घटन में पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए बेगुनाहों और नाबालिगों पर भी केस दर्ज कर दिया। उन्होंने घटना की जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की और कहा कि जिले में बढ़ीती हत्या, लूट, दुष्कर्म जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए। इस मौेके पर पूर्व सांसद तूफानी सरोज, श्यामबहादुर पाल, संजय सरोज, श्रवण कुमार जायसवाल, संघर्ष यादव, राहुल त्रिपाठी, राकेश यादव, हिशामुद्दीन शाह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed