फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP promotes the upliftment and respect of women: Lal Bahadur

महिलाओं के उत्थान और सम्मान को सपा ने दिया बढावा : लालबहादुर

Sat, 13 Feb 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
SP promotes the upliftment and respect of women: Lal Bahadur
जपुराबाद में सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि मनाते सपा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। सपा के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और उनके उत्थान को सपा ने हमेशा प्राथमिकता दी है। वह शनिवार को पार्टी कार्यालय पर देश की प्रथम महिला राज्यपाल भारत कोकिला व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. सरोजनी नायडू की जयंती पर आयोजित महिला घेरा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 108 नंबर एंबुलेंस, 181 महिला हेल्पलाइन एवं 1090 वूमेन पावर लाइन के जरिए महिला सुरक्षा को मजबूत किया। वहीं बेसहारा महिलाओं को पेंशन, विवाह अनुदान, कन्या विद्याधन, बेरोजगारी भत्ता, पढ़े बेटियां बढ़े बेटियां, हमारी बेटी उसका कल, लैपटॉप के जरिए शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया। महिला सभा की अध्यक्ष मालती निषाद ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने महिलाओं के मान सम्मान पर सबसे अधिक ध्यान दिया। कल्याणकारी योजनाएं चलाईं। कार्यक्रम को जिला महामंत्री हिसामुद्दीन शाह, जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, रुखसार अहमद, आरिफ हबीब, अनवारुल हक़ गुड्डू, श्रवण जायसवाल, लाल मोहम्मद राईनी, साजिद अलीम, सोनी यादव ने संबोधित किया। इस मौके पर फरहत खान, रजिया सुल्ताना, जैनब, रूबी बिंद, इंद्रावती देवी, दुलारी देवी, शकीला खातून, सरोजा, अलमास सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे। संचालन नगर अध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी ने किया। वहीं केराकत में सपा महिला प्रकोष्ठ ने बैठक कर एसडीएम चंद्र प्रकाश पाठक को ज्ञापन सौंपा। विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष डा. शबनम नाज की अध्यक्षता में बैठक कर महिलाओं की सुरक्षा पर बल दिया गया। सरकार पर गरीबों, मजदूरों ,पिछड़ो दलितों व अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इस अवसर पर नीरज पहलवान , पूर्व विधायक गुलाब चंद सरोज, संजय सरोज, इंद्रावती प्रधान, रोना आदि उपस्थित रहीं। करंजाकला के कोईरीडीहा में में आयोजित कार्यक्रम गजराज यादव ने कहा कि सपा ने महिलाओं की सुरक्षा हमेशा प्राथमिकता दिया। लेकिन वर्तमान सरकार महिलाओं की उपेक्षा कर रही है। इस अवसर पर शकील अहमद, डॉ. जितेंद्र यादव, इस्तेकबाल कुरैशी,अजय विश्वकर्मा, विनेश आदि मौजूद रहे। संचालन रेयाज आलम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed