फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP-BSP used to have hooliganism, now bulldozer running on goons property

सपा-बसपा में होती थी गुंडागर्दी, अब गुंडों की संपत्ति पर चल रहा बुलडोजर- स्वतंत्र देव सिंह

Sun, 25 Oct 2020 10:22 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 25 Oct 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
SP-BSP used to have hooliganism, now bulldozer running on goons property
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पंद्रह वर्षों तक सपा-बसपा की सरकारों में केवल गुंडागर्दी होती थी। गरीब, बेसहारा लोगों का उत्पीड़न चरम पर था।

विज्ञापन

अब योगी राज में उन गुंडों की संपत्ति पर बुलडोजर चल रहा है। पीएम मोदी और सीएम योगी को देश-प्रदेश का सबसे ईमानदार नेता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश-प्रदेश सुरक्षित है।
विज्ञापन



जौनपुर जिले के मल्हनी उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी मनोज सिंह के समर्थन में कुद्दूपुर, लाला बाजार में हुई सभाओं में प्रदेश अध्यक्ष ने मल्हनी के विकास को उपचुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि तराजू के एक पलड़े में सपा-बसपा के सभी नेताओं को रख लें और दूसरे में भाजपा के मोदी-योगी को तो भी भाजपा का पलड़ा ही भारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हम न परिवारवाद के हिमायती हैं और न वंशवाद के। राष्ट्रवाद ही हमारे लिए सर्वोपरी है। जिन लोगों के एजेंडे में कभी भी गांव गरीब किसान नौजवान नहीं थे, वो आज भाजपा सरकार में किसानों के कल्याण के लिए हो कार्यों से बेचैन हो उठे हैं।

सभाओं के पहले उन्होंने टीडी कॉलेज स्थित महाराणा प्रताप व्यायामशाला में बूथ प्रभारियों को भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा वीरेंद्र सिंह मस्त, प्रदेश मंत्री संजय राय, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी, पूर्व सांसद केपी सिंह, विधायक रमेश चंद्र मिश्र, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा प्रमोद यादव, घनश्याम यादव, सीमा द्विवेदी, पाणिनी सिंह, सतीश सिंह आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed