{"_id":"62a239651f224a6bb41aa83f","slug":"soon-there-will-be-widening-of-jc-s-intersection-to-olandganj-road-jaunpur-news-vns6580926132","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही जेसीज चौराहा से ओलंदगंज मार्ग का होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ही जेसीज चौराहा से ओलंदगंज मार्ग का होगा चौड़ीकरण
विज्ञापन
जेसीज चौराहे से ओलन्दगंज रोड की फोटो जहां सड़क का होना है चौड़ीकरण। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। शहर के प्रमुख मार्गों में शुमार जेसीज से ओलंदगंज मार्ग का जल्द ही कायाकल्प होगा। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। मार्ग का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से दो करोड़ 67 लाख रुपये का प्रस्ताव स्वीकृत करने के लिए शासन को भेज दिया गया है। प्रस्ताव स्वीकृत करने के बाद इस मार्ग का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण करने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
शहर के प्रमुख मार्ग जेसीज चौराहे से ओलंदगंज तक तकरीबन आधा किलोमीटर लंबाई है। इस मार्ग पर अतिक्रमण होने से आए दिन जाम लगता था। घंटों जाम में फंसने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वहीं, लोग जाम में फंसने के कारण जरूरी काम भी नहीं कर पाते हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने शहर के व्यस्ततम सड़क में शुमार इस सड़क पर बीते 17 अप्रैल को बुलडोजर चलवा कर अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान अतिक्रमण की जद में आने वाले मकानों की सीढ़ी, बारजा और दीवार आदि तोड़ दिया गया था। अब जिला प्रशासन इस मार्ग का सुंदरीकरण और चौड़ीकरण करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस दौरान सड़क पर उजाले के लिए लाइट और पाथवे बनाया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी एक माह पहले प्रस्ताव बनाकर अपने निदेशालय भेज दिया था, जहां से प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
जेसीज चौराहा से लेकर ओलंदगंज तक सड़क का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण करने के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। इसमें दो करोड़ 67 लाख रुपये खर्च करने का प्रस्ताव बनाया गया है। शासन से स्वीकृत होने के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - रजनीश राय, अपर जिलाधिकारी भू व राजस्व