Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sages preserved the tradition of knowledge and established it in the country: Prof. R.N. Tripathi

ज्ञान परंपरा को ऋषियों ने सहेजकर देश में किया स्थापित : प्रो. आरएन त्रिपाठी

Sun, 15 Nov 2026 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Sages preserved the tradition of knowledge and established it in the country: Prof. R.N. Tripathi
जौनपुर: बक्शा विकास खण्ड के सुजियामऊ गांव में अभिनन्दन समारोह को संबोधित करतेंजगतद्गुरु रामभद् - फोटो : सांकेतिक
बक्शा। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट के नवनियुक्त कुलपति प्रो. आरएन त्रिपाठी का रविवार को बक्शा विकास खंड के सुजियामऊ और सवंसा गांव में नागरिक अभिनंदन किया गया। सुजियामऊ में पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीपति उपाध्याय के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कुलपति ने कहा कि ऋषियों ने ज्ञान परंपरा को केवल सहेजने का कार्य ही नहीं किया, बल्कि उसे देश में स्थापित भी किया। ज्ञान के समान कोई मूल्यवान चीज नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पद्मविभूषण और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने 21 महाकाव्यों की रचना की और दस हजार श्लोक कंठस्थ किए। उन्होंने इतने बड़े विश्वविद्यालय की स्थापना कर उसे सरकार को सौंप दिया। काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना महामना मदन मोहन मालवीय ने की तो चित्रकूट विश्वविद्यालय की स्थापना स्वामी रामभद्राचार्य ने कर समाजसेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि प्रो. मनोज मिश्र ने कहा कि इतने बड़े विश्वविद्यालय का कुलपति बनकर प्रो. त्रिपाठी ने प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकृष्ण त्रिपाठी और संचालन रामजी तिवारी ने किया। इस दौरान रामदयाल द्विवेदी, रत्नाकर चौबे, अजय त्रिपाठी, डॉ. सुरेंद्र उपाध्याय, पूर्व आईपीएस राममोहन सिंह, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह, अशोक सिंह और विभव प्रकाश पाठक सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।इसके बाद कुलपति सवंसा गांव पहुंचे। वहां संघ प्रचारक अशोक उपाध्याय के आवास पर उनका अभिनंदन किया गया। उन्होंने लोकतंत्र सेनानी पार्क में स्थापित वरिष्ठ प्रचारक एवं लोकतंत्र सेनानी पं. रमाशंकर उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रमोद उपाध्याय, भाजपा नेता अरुण कुमार उपाध्याय और आशुतोष कुमार उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed