फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Soon the temples near Shahi and Shastri bridge will be beautified and construction of ghats

शीघ्र ही शाही व शास्त्री पुल के पास मौजूद मंदिरों का होगा सुंदरीकरण व घाटों का निर्माण

Fri, 17 Dec 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Soon the temples near Shahi and Shastri bridge will be beautified and construction of ghats
जौनपुर। जल्द ही शहर में गोमती नदी के तट पर शाहीपुल और शास्त्रीपुल के पास मौजूद मंदिरों का पर्यटन विकास के मद्देनजर सुंदरीकरण और घाटों का निर्माण होगा। यह कार्य सात करोड़ 91 लाख की लागत से होगा। इसके लिए शासन से स्वीकृत मिल गई है। पहली किस्त भी जारी कर दी गई है, जिससे शीघ्र ही यह कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीशचंद यादव के प्रयास से नगर में गोमती तट के पास मंदिर के सुंदरीकरण और घाटों के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार की ओर से दो परियोजनाओं की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृत मिल गई है। यह जानकारी प्रदेश के अनु सचिव संजीव कुमार श्रीवास्तव ने 13 दिसंबर को महानिदेशक पर्यटन उप्र को पत्र के माध्यम से दी थी। इन दोनों परियोजनाओं में लगभग 7 करोड़ 91 लाख रुपया खर्च होंगे। इसकी प्रथम किस्त भी जारी हो गई है। राज्यमंत्री के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि पहली परियोजना के तहत नगर के गोमती नदी के तट शाही पुल के पास स्थित हनुमान मंदिर, राम जानकी मंदिर, काली मंदिर, दुर्गा मंदिर और शिव मंदिर का पर्यटन विकास की दृष्टि से सुंदरीकरण किया जाएगा। साथ ही घाटों का निर्माण भी किया जाएगा। इसके लिए, छह करोड़ 75 लाख 27 हजार रुपया खर्च होगा। वहीं, दूसरी परियोजना शास्त्री पुल के पास बलुआ घाट चकप्यार अली स्थित शिव मंदिर एवं हनुमान मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। साथ ही घाटों के निर्माण भी किया जाएगा। इसके लिए एक करोड़ 16 लाख 20 हजार रुपया खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed