फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Son shot dead three months after father's murder

Jaunpur News: पिता की हत्या के तीन माह बाद बेटे को गोलियों से भूना

Wed, 31 Jul 2024 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Son shot dead three months after father's murder
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कयार गांव में सोमवार की शाम सात बजे बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कयार गांव में सोमवार की देर शाम साढ़े पांच बजे अब्दुल्ला (27) पुत्र एजाज कयार बाजार में कुछ सामान खरीद वापस घर लौट रहा था। एक बाइक पर तीन बदमाशों ने रोककर छह राउंड फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते बदमाश आजमगढ़ की तरफ भाग निकले। एंबुलेंस को बुलाने तक अब्दुल्ला ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन




सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बीते 7 मई को जमीन विवाद को लेकर उसके पिता एजाज अहमद की उसी के पड़ोसियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अभी एजाज की मौत के सदमे से परिवार उबर भी नहीं पाया था कि बेटे अब्दुल्ला की हत्या की वारदात ने पूरे परिवार को झोकझोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित कर दी गईं हैं। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। - शैलेंद्र कुमार सिंह, एडिशनल एसपी ग्रामीण


भाई का आरोप, पिता की हत्या में भी था हत्यारों का हाथ

मृतक अब्दुल्ला के भाई अब्दुल रहीम ने बताया कि दो दिन पहले पड़ोसियों ने उनके दोनों भाइयों को मारा पीटा था। इसकी शिकायत भी पुलिस से की गई थी। बहुत दबाव के बाद मात्र एनसीआर दर्ज हुआ। भाई शाम को बाजार में सीमेंट खरीदने गए थे। तभी स्काॅर्पियो सवार बदमाशों ने रोककर धमकी दी। फिर आधे घंटे बाद बाइक से आए। लगातार फायरिंग कर भाई अब्दुल्ला को मौके घाट उतार दिया गया। अब्दुल रहीम के अनुसार उसके पिता एजाज की हत्या में भी इन्हीं बदमाशों का हाथ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed