फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Somewhere incomplete toilets and somewhere hanging locks

Jaunpur News: कहीं अधूरे शौचालय तो कहीं लटके ताले

Tue, 28 Mar 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Somewhere incomplete toilets and somewhere hanging locks
ग्राम पंचायतों में लाखों रुपये की लागत से बने सामुदायिक शौचालयों का संचालन कहने को तो नियमित हो रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। यहां के अधिकतर गांवों में या तो शौचालय अधूरे पड़े हैं या फिर उनके ताले ही नहीं खुल रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों को अब भी खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है। पंचायती राज विभाग की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर शौचालय बनवाएं गए हैं, लेकिन तमाम ग्रामीण ऐसे हैं जिनके पास शौचालय बनवाने के लिए भूमि ही नहीं है। ऐसे लोग भी खुले में शौच नहीं जाएं इसको देखते हुए हर ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचाल का निर्माण कराया गया है। शौचालय की देखरेख के लिए स्वयं सहायता समूह के माध्यम से केयर टेकर रखे गए हैं। इन्हें हर महीने एक निर्धारित धनराशि भी दी जाती है। सोमवार को पड़ताल की गई तो पता चला है कि कुछ शौचालय अधूरे पड़े हैं। कुछ में रनिंग वाटर सप्लाई नहीं है तो कुछ में टाइल्स और सीट नहीं लगी है। नतीजन अभी भी ग्रामीण खुले में शौच जाने के लिए विवश हैं। सुइथाकला ग्राम पंचायत सलेमपुर में बने सामुदायिक शौचालय में सीट लगाकर छोड़ दिया गया इसमें न तो टाइल्स लगाया गया न ही पानी की व्यवस्था है। जबकि बाहरी दीवार को रंगाई पोताई कर सजा दिए गए है। अंदर कूड़ा करकट से पटा है। सुइथाकला के मित्तूपुर गांव में बने शौचालय में बाहरी दीवार को चकाचक करा दिया गया है जबकि टैंक अधूरा बना है ऊपर से ढका तक नहीं गया है। पानी की व्यवस्था नहीं होने से छत पर रखी टंकी शोपीस बनी है। बाहर से हमेशा ताला लगा रहता है। प्रधान कौशल यादव ने बताया कि शौचालय का निर्माण पूर्व प्रधान द्वारा बनवाया गया था। जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि सभी शौचालयों को खोले रखने के लिए सभी को निर्देश दिया गया है। इसकी मॉनीटरिंग भी की जा रही है। जो कमी है उसको शीघ्र ही दुरूस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed