फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Soiled bedsheets were found in the MCH ward, and the electrical panel box was also found open.

Jaunpur News: एमसीएच वार्ड में गंदी मिली बेडशीट, विद्युत बोर्ड भी खुला मिला

Thu, 23 Jul 2026 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Soiled bedsheets were found in the MCH ward, and the electrical panel box was also found open.
अस्पताल का निरीक्षण करते डीएम सैमुअल पॉल एन। सूचना विभाग
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने बृहस्पतिवार को जिला महिला चिकित्सालय के एमसीएच विंग का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी मिली। वार्ड में गंदी बेडशीट मिलने और विद्युत बोर्ड खुला मिलने पर डीएम ने फटकार लगाई।
विज्ञापन

फायर अलार्म प्रणाली गड़बड़, मरीजों का पंजीकरण ठीक नहीं, शौचालय और स्ट्रेचर गंदे, सफाई नहीं होने पर नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर अस्पताल में सफाई कार्य देख रही संस्था को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिया। सीएमएस से कहा, खामियों को दूर कर रिपोर्ट दी जाए।
विज्ञापन

डीएम ने निरीक्षण के दौरान जन आरोग्य केंद्र, टीकाकरण व्यवस्था, ऑक्सीजन प्लांट, जन सुविधा केंद्र सहित चिकित्सालय की समग्र व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
एमसीएच वार्ड के निरीक्षण में बेडशीट गंदी पाई गई तथा वार्ड में लगा विद्युत बोर्ड खुला हुआ मिला। जन आरोग्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट कार्यशील अवस्था में नहीं पाया गया, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल उसे संचालित कराने निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

वार्ड में भर्ती मरीजों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली।इसके अतिरिक्त मरीजों का पंजीकरण (पेशेंट रजिस्टर) भी व्यवस्थित नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed