फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Society were Vigilants Deendayal Upadhyay.

समाज के सजग प्रहरी थे पं. दीनदयाल उपाध्याय

Thu, 12 Feb 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 12 Feb 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Society were Vigilants Deendayal Upadhyay.
जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की 47वीं पुण्यतिथि बुधवार को मनाई गई। शहर के खरका कालोनी स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। सांसद केपी सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय समाज के सजग प्रहरी थे। वह आजीवन देश सेवा के लिए समर्पित रहे।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ल ने कहा कि पं. दीनदयाल बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। एक कुशल चिंतक और संगठन के संचालक थे। राष्ट्रधर्म, स्वदेश जैसे अखबार या पत्रिकाओं का संचालन करके उन्होंने देश को जोड़ने का कार्य किया। पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि राष्ट्र सेवा ही उनका एक मात्र लक्ष्य था।
विज्ञापन


 समाज के हर व्यक्ति को साथ लेकर चलने वाले ऐसे पुरोधा को हम सभी नमन करते हैं। पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, दीप चंद्र राम, बांके लाल सोनकर, जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धांजलि देने वालों में मानिक चंद्र सेठ, श्याम मोहन अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह, नीरज गुप्ता, धर्मपाल चौधरी, रामकृष्ण बिंद, रंजना सिंह, राजवीर दुर्गवंशी, आशीष गुप्ता आदि शामिल रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने की। संचालन राजेश श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed