फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Social change is the need of the day: Krishna Patel

सामाजिक बदलाव आज की जरूरत: कृष्णा पटेल

Sun, 17 Oct 2021 06:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
Social change is the need of the day: Krishna Patel
रामनगर। अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि सामाजिक बदलाव आज की बहुत बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज के पिछड़े व दबे कुचले लोगों को अपने अधिकार के लिए एकजुट होने की जरूरत है। उन्हें न्याय दिलाने के लिए हमें आपसी भाईचारा को बढ़ाना होगा। वह क्षेत्र के भवानीगंज स्थित मेला मैदान में डॉ. सोनेलाल पटेल के 12 वें परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथि पल्लवी पटेल ने कहा कि अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल किसानों व मजदूरों के सच्चे हितैषी थे। प्रदेश व केन्द्र सरकार कमेरा समाज की आवाज को हमेशा दबाने का कार्य किया है। भाजपा सरकार में बढ़ रही महंगाई से शोषितों, किसानों ,वंचितों की आवाज को दबाना चाहती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपना दल जिलाध्यक्ष सुनील पटेल व संचालन दीपक कश्यप ने किया। इस मौके पर विनय सिंह, बाबूराम पटेल, हारीश खान, दीनानाथ सरोज, दयाराम पटेल, तेजभान पटेल, डॉ. रमाशंकर पटेल, इंद्रेश पटेल, लालबहादुर पटेल प्रधान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक अपना दल के वरिष्ठ नेता विनय सिंह झगड़ू ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed