फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Social change and progress is possible only through education: Kamlesh

शिक्षा से ही सामाजिक बदलाव और उन्नति संभव : कमलेश

Mon, 07 Jul 2025 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Social change and progress is possible only through education: Kamlesh
जौनपुर। मछलीशहर के कोठारी ग्रामसभा में सोमवार को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की ओर से एक गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया गया। प्रदेश महासचिव कमलेश यादव ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति में सोचने, समझने और निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करती है। शिक्षा से ही सामाजिक बदलाव और उन्नति संभव है, शिक्षा वो अनमोल खजाना है जिसे न कोई चोर चोरी कर सकता है न ही कोई छीन सकता है । कहने के लिए तो हम आधुनिक युग में जी रहे हैं, लेकिन आज भी लाखों लोग पैसे के अभाव में शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। ऐसी दशा में समाज के पढ़े लिखे और सक्षम लोगों का ये दायित्व होता है कि वे जरूरतमंद लोगों की मदद करें उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान सुभाष यादव प्रधान, तेज बहादुर यादव,अमरनाथ यादव,फतेबहादुर यादव को सामाजिक कार्य करने के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राकेश यादव , संजय यादव, अखिलेंद्र यादव, अनिल दीप चौधरी, धर्मेंद्र यादव, जियालाल, विनोद यादव, संजय यादव, लालजी यादव, विजय बहादुर यादव आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed