फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   snatched things by locking car police caught seven miscreants in jaunpur

UP: कार में बंद कर की थी छिनैती..., पुलिस ने सात बदमाशों को पकड़ा; वाहन बेचने के नाम पर करते थे लूटपाट

Thu, 20 Mar 2025 05:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 20 Mar 2025 05:38 PM IST
सार

जाैनपुर की बक्शा पुलिस ने अंतर्जनपदीय बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये लोग कार बेचने के नाम पर लोगों को बुलाते थे। इसके बाद शातिर तरीके से उन्हें कार में बंद कर रुपये लूट लेते थे।

विज्ञापन
snatched things by locking car police caught seven miscreants in jaunpur
बक्शा पुलिस की गिरफ्त में सात बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्शा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने मातहत पुलिसकर्मियों के साथ बीती रात ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए अर्टिका कार बेच छिनैती करने वाले अंतर्जनपदीय गैंग सरगना सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार को आवश्यक लिखा-पढ़ी कर चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने झांसी से कार खरीदने पहुंचे शिकायत कर्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन




सुबह थाने पहुंचे सीओ सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से अर्टिका कार बेचने का लालच देकर लोगों को झांसा देकर बंधक बना पैसा छिनने एवं ऑनलाइन ट्रांसफर करवाने वाले गिरोह के अंतर्जनपदीय सरगना जितेंद्र यादव सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। 
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि गिरोह के लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अर्टिका कार सस्ते और लुभावने दाम पर बेचने का प्रचार करते थे। इनके जाल में झांसी जनपद के गांव व थाना मोढ़ निवासी हिमेंद्र निषाद फंस कर अपने एक साथी के साथ कार खरीदने जौनपुर आ पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मिली सफलता
बदमाशों ने गिरोह सदस्य के माध्यम से उक्त लोगों को सुनसान स्थान पर ले गए, जहां विरोध करने पर उन्हें लोहे के सीकड़ व रस्सी से बांधकर पिटाई करते हुए रुपये छीन लिए। सीओ ने बताया कि बदमाश आखों पर चश्मा और कार के शीशे पर सफेद कागज चस्पा कर देते थे, जिससे वह कुछ देख न सके।

सीओ ने बताया कि बदमाशों ने उनके पास से मौजूद 24 हजार रुपया छीन लिया। किसी तरह से उक्त लोगों ने थाने पहुंच घटना की जानकारी थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह को दिया तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचक फतेहगंज चौकी इंचार्ज सकलदीप सिंह व हमराही सिपाहियों के साथ घेराबंदी कर सभी बदमाशों को गढ़ासेनी सई नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद बदमाशों के सरगना प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा धरौली निवासी जितेन्द्र प्रसाद यादव, तेजीबाजार थाना क्षेत्र के अलहदिया गांव निवासी राजन यादव एवं मोहबतिया गांव निवासी विजय पाल उर्फ नाटे, बक्शा थाना क्षेत्र के उटरुखुर्द गांव निवासी राकेश गौतम एवं उमरक्षा गांव निवासी कुलदीप गौतम एवं सिकरारा थाना क्षेत्र के ककोहिया गांव निवासी विशाल गौतम बताया।

अभियुक्तों के पास से छिनैती के 11 हजार रुपया नगद लोहे की तीन सिकड़, तीन चस्मा, रस्सी व अभियुक्त राजन के पास से अवैध तमंचा जिंदा कारतूस बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed