फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Smuggler arrested with 65 kg hemp

65 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Tue, 21 Jan 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 65 kg hemp
31- लाईन बाजार पुलिस द्वारा गिरफ्तार गांजा तस्कर। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। लाइनबाजार थाने की पुलिस और सर्विलांस टीम ने 64.50 किलो अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से बरामद गांजे की कीमत साढ़े आठ लाख से अधिक बताई गई है। गांजा के साथ उसके पास से इलेक्ट्रानिक बाट माप और 23794 रुपया नकद बरामद हुआ है।
विज्ञापन

सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि लाइनबाजार थाने की पुलिस और सर्विलांस टीम अपराधियों की तलाश में थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि उमरपुर में एक मकान में बिहार से नाजायज गांजा लाकर जौनपुर में सप्लाई किया जा रहा है। जिसपर पुलिस टीम ने दबिश देकर मौके से पिन्टू कुमार सिंह निवासी भदवर थाना- बगेनगोला जनपद- बक्सर ( बिहार ) को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 64.50 किलो गाजा एक बड़ी और एक छोटी इलेक्ट्रानिक बाट माप मशीन, 23794 रूपये नगद दो मोबाइल बरामद किया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया। गिरफ्तार तस्कर ने अपने साथियों का नाम सुधीर सिंह निवासी गरतहां थाना- ब्रह्मपुर, जिला बक्सर (बिहार) व मन्धीर सिंह निवासी गरतहां थाना- ब्रह्मपुर, जिला बक्सर बताया। दोनों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक लाइनबाजार रामजी सैनी, ओमनरायन सिंह प्रभारी सर्विलासं, बालेन्द्र यादव प्रभारी स्वाट अपनी टीम के साथ शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed