फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Slowness in construction of medical college, there will be a lawsuit

मेडिकल कालेज निर्माण में सुस्ती, होगा मुकदमा

Sun, 06 Nov 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Slowness in construction of medical college, there will be a lawsuit
जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण में सुस्ती पर कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के एमडी को टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड पर मुकदमा दर्ज कराने को कहा गया है। सीडीओ साई तेजा सीलम शनिवार को मेडिकल कार्य के निरीक्षण के दौरान कहा कि एक सप्ताह पहले ही आदेश दिया जा चुका है। अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
विज्ञापन

शासन की तरफ से भवनों के लिए 15 नवंबर की तरीख तय की है लेकिन अभी महज 50 फीसद ही कार्य हुआ है। सीडीओ ने कम मजदूर होने व बॉयज हास्टल में खराब टाइल्स लगाने पर कड़ी फटकार लगाई। सीडीओ दोपहर करीब ढाई मेडिकल कालेज पहुंचे। कालेज के बगल से हास्टल व आवासीय क्षेत्र के लिए सड़क नहीं होने पर राजकीय निर्माण निगम के इंजीनियर से सड़क दुरुस्त कराने को कहा। इससे आवाजाही में सरलता होगी और इससे कालेज की खूबसूरती बढ़ेगी।
विज्ञापन

उन्होंने द्वितीय वर्ष के लिए तैयार हो रहे ब्वायज हास्टल का भी बारीकी से निरीक्षण किया। जहां पाया कि अभी अधिकतर कमरों में दरवाजे, पेटिंग, वायरिंग, खिड़की में शीशा लगने का काम बाकी है। उन्होंने छात्रों के लिए तैयार शौचालय व स्नानागार देखा जहां पर भी दरवाजा नहीं लगा मिला। वहां दीवार पर लगाए जा रहे टाइल्स घटिया होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम मजदूर होने पर इनकी संख्या न बढ़ाने पर भड़क गए। इसके बाद छात्रों के लिए तैयार किए जाने वाले मैदान के स्थल को देखा, जिसको भी जल्द बनाने को कहा। वहां से गर्ल्स हास्टल पहुंचे, यहां पर भी द्वितीय तल पर सुरक्षा को लेकर गेट न लगा होने पर भड़क गए, उसको जल्द लगाने के लिए कहा। साथ ही अधूरे वायरिंग के कार्य को भी पूरा करने को कहा। इस मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर शिव कुमार, राजकीय निर्माण निगम के एई आरके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed