{"_id":"60b289ca8ebc3e34fd384ae5","slug":"slots-aged-18-and-over-will-be-able-to-book-from-today-jaunpur-news-vns5920195161","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 से अधिक आयु वाले आज से बुक कर सकेंगे स्लाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 से अधिक आयु वाले आज से बुक कर सकेंगे स्लाट
विज्ञापन
कोविड टीका के लिए 18 से 44 वर्ष की आयु वालों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। एक जून से टीकाकरण के लिए 14 केंद्र निर्धारित कर लिए गए हैं। इन केंद्रों पर टीकाकरण के लिए रविवार से स्लॉट बुकिंग शुरू हो जाएगी। टीकाकरण के लिए वैक्सीन की 7 हजार डोज भी जिले में पहुंच गई है। टीका लगवाने के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।
अब तक जिले में सवा तीन लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इसमें हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर और 45 वर्ष से अधिक आयु वाले शामिल हैं। 18 से 44 आयु वर्ग वालों के लिए पंजीकरण अप्रैल से ही शुरू हो गया था, लेकिन टीकाकरण के लिए तिथि तय नहीं हो पा रही थी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके सिंह ने बताया कि 18 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीनेशन के लिए शासन से सात हजार डोज की पहली खेप जिले में पहुंच गई है। एक जून से 14 केंद्रों पर टीकाकरण होगा। इसमें दस केंद्र आम लोगों के लिए हैं, जबकि चार केंद्र राजकीय कार्यालयों में बनाए गए हैं। यहां चिह्नित वर्ग को सुविधा मिलेगी। जरूरत पर टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। सभी केंद्रों पर प्रशिक्षित स्टाफ मौजूद हैं। टीका लगवाने के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी है। रविवार को पोर्टल पर एक सप्ताह का स्लॉट दिखेगा। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर टीका लगवाने की अपील की है।
---
इन केंद्रों पर होगा टीकाकरण
युवाओं के टीकाकरण के लिए 10 केंद्रों का चयन किया गया है। इनमें जिला पुरुष अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, राजकीय लीलावती अस्पताल, सीएचसी केराकत, मड़ियाहूं, मछलीशहर, बदलापुर, शाहगंज, पीएचसी जलालपुर और मुंगराबादशाहपुर केंद्र शामिल हैं। इनके अलावा चार राजकीय कार्यालयों में भी टीका लगाया जाएगा।