फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Six sweepers suspended for not sanitizing villages

गांवों को सैनिटाइज न करने पर छह सफाईकर्मी निलंबित

Sat, 08 May 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Six sweepers suspended for not sanitizing villages
बदलापुर। पंचायत चुनाव के बाद गांवों में कोरोना का संक्रमण तेज हुआ है। इसके बावजूद सैनिटाइजेशन में लापरवाही बरती जा रही है। साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन का पूरा अभियान सिर्फ शहरी इलाकों व चुनिंदा क्षेत्रों तक सिमट कर रह गया है। विधायक ने भी इसकी शिकायत की है। गांवों में सैनिटाइजेशन न किए जाने की शिकायत पर छह गांवों के सफाई कर्मचारियों को डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

विधायक बदलापुर रमेशचंद्र मिश्र ने शुक्रवार को सभी ग्रामीणों से फेसबुक लाइव के माध्यम से संवाद किया था। इस दौरान कई गांवों के लोगों ने कोरोना संक्रमण बढ़ने के बावजूद सैनिटाइजेशन न होने की शिकायत की। इसे गंभीरता से लेते हुए विधायक ने शिकायत डीएम से की। डीएम ने डीपीआरओ को कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसके तहत शनिवार को डीपीआरओ संतोष कुमार ने महराजगंज ब्लाक के असरोपुर गांव में तैनात सफाईकर्मी आनंद व राजेंद्र यादव, उमरीखुर्द के विनोद कुमार, बदलापुर ब्लाक के ग्राम पंचायत कूंहीकला के विजय कुमार व पहितियापुर के मोहम्मद आलम, बक्शा ब्लाक के मरगूपुर के सफाई कर्मचारी जयप्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed