{"_id":"608d9c518ebc3ecd8b2323f5","slug":"six-people-died-from-corona-1073-patients-become-healthy-jaunpur-news-vns587625857","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से छह लोगों ने तोड़ा दम, 1073 मरीज हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से छह लोगों ने तोड़ा दम, 1073 मरीज हुए स्वस्थ
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना से शनिवार को दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांच की उम्र 60 से ऊपर है। शनिवार को 478 नए मरीज मिले। राहत की बात रही कि पहली बार जिले में एक साथ 1073 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। जिले में कोरोना के एक्टिव केस अब 4857 हो गए हैं। इसमें 4718 मरीजों होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 160 मरीजों की मौत हुई है।
सिकरारा के कंधरपुर निवासी व्यक्ति (50), जफराबाद के अहमदपुर निवासी (78), गौराबादशाहपुर के कर्मदासपुर निवासी (60), शहर की राज कॉलोनी निवासी महिला (77), सुईथाकला के सुरतापुर निवासी (78) और बरसठी निवासी महिला (65) ने उपचार के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया। इन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया था। नए मरीजों की पहचान के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाकर सैंपल लिए गए। एंटीजन किट से जांच में 49 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 36 में ट्रूनट मशीन से जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। शेष 393 मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट आरटी-पीसीआर जांच में पॉजिटिव आई है। नए मरीजों में शहर के हुसैनाबाद, नईगंज, रुहट्टा आदि इलाकों के कई शामिल हैं। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि 212 मरीजों को सरकारी एल-2 व एल-1 अस्पताल में भर्ती किया गया है। 136 मरीज निजी कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं। 29 मरीजों को अन्य जिलों में उपचार चल रहा है।
---
2969 लोगों को लगा कोरोना का टीका
जौनपुर। जिले में शनिवार को 84 स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 2969 लोगों को कोविड-19 का टीका लगा। अभी तक 253783 लोगों को टीके की डोज लग चुकी है। टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचे 18 से 44 वर्ष की आयु के लोगों को मायूस लौटना पड़ा। इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण की कोई गाइड लाइन अभी जिले में नहीं आई है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार को टीकाकरण कराने वालों में 1232 लोग 45 वर्ष से अधिक उम्र के थे, जिन्हें टीके की पहली डोज लगी। 45 वर्ष से अधिक उम्र के 1731 लोगों को टीके की दूसरी डोज लगी। इस तरह से अब तक कुल 253783 लोगों को टीके की डोज लग चुकी है। इसमें से 23095 स्वास्थ्यकर्मी, 19413 फ्रंटलाइन वर्कर, 85409 लोग 45 वर्ष से अधिक उम्र के हैं।