फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Six injured as bus collides with truck parked with migrant laborers

प्रवासी मजदूरों से भरी बस खड़े ट्रक से टकराई, छह घायल

Wed, 20 May 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Six injured as bus collides with truck parked with migrant laborers
मुंगराबादशाहपुर । सूरत से ट्रेन से आए प्रवासी मजदूरों को लेकर लखनऊ जा रही रोडवेज बस बुधवार की भोर में जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर जिले की प्रतापगढ़ की सीमा के पास खड़े ट्रक से टकरा गई। बस में सवार छह लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को दूसरी बस से आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात सूरत से प्रवासी मजदूरों को लेकर ट्रेन जौनपुर पहुंची थी। जहां से 33 प्रवासी मजदूरों को लेकर आगरा फोर्ट डिपो की बस लखनऊ जा रही थी। भोर में करीब साढ़े पांच बजे बस जौनपुर प्रतापगढ़ सीमा पर स्थित मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के इटहरा के पास पहुंची थी तभी पहले से खड़े ट्रक से टकरा गई। बस में सवार फिरोजाबाद निवासी सचिन (30), बादा निवासी सत्यनारायण (33), शीला देवी (30), आगरा निवासी वीरेंद्र कुमार (33), मैनपुरी निवासी रेनू देवी (30) और फतेहपुर निवासी प्रेमकुमारी (40) घायल हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर अरविंद यादव मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से पीएचसी मुंगराबादशाहपुर पहुंचाया गया। बस में सवार अन्य यात्रियों को बालिका हिंदू इंटर कालेज के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया। बाद में दूसरी बस का इंतजाम कर सभी को लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed