फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Six hundred homes to people not getting water

छह सौ घरों के लोगों को नहीं मिल पा रहा पानी

Tue, 09 Jun 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Tue, 09 Jun 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Six hundred homes to people not getting water
नगर पालिका क्षेत्र के दो वार्डों में पांच वर्ष से दो मिनी ट्यूबवेल खराब पड़े हैं। उसे आज तक नहीं बनाया गया। इससे दोनों वार्ड के लगभग 600 घरों के लोगों को  पानी नसीब नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


पानी के लिए लोग इधर-उधर भटकने को विवश हैं। पालिका प्रशासन द्वारा नए मिनी ट्यूबवेल लगाने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन पुराने को बनाने का कार्य नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


सरकार की ओर से लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिससे लोगों को पानी नसीब हो सके, लेकिन सरकार की इस मंशा पर नगर पालिका प्रशासन पानी फेर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत यह है कि मुहल्ले वासियों को पानी मुहैया कराने के लिए 26 मिनी ट्यूबवेल लगाए गए हैं। इसी क्रम में रसूलाबाद मुहल्ला में चार हजार लोगों को पानी मुहैया कराने के लिए मिनी ट्यूबवेल का निर्माण हुआ था,

 लेकिन वह पांच वर्ष से खराब पड़ा है, जो  रिबोर होने की बाट जोह रहा है। लगभग यही हाल बोदकरपुर मुहल्ला में लगे मिनी ट्यूबवेल का है। यह भी दो वर्षों से खराब पड़ा हुआ  है। इससे भी चार हजार लोगों को पानी मिलता था।


इन दोनों मिनी ट्यूबवेल पर आश्रित 600 घरों के लोगों को पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। वे अभी भी पानी के लिए भटकने को विवश हैं। 

उधर, नगर पालिका प्रशासन ने 24 मिनी ट्यूबवेल लगाने के लिए स्थान का चयन किया है। इसमें से 17 लगा दिए गए हैं। सात मिनी ट्यूबवेल लगाया जाना बाकी है, लेकिन इन दोनों खराब ट्यूबवेल को न तो बनाने का कार्य किया जा रहा है और नहीं इनके स्थान पर दूसरा मिनी ट्यूबवेल लगाने का कार्य किया जा रहा है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed