फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sisters' Rakhis will safely reach in waterproof envelopes from the post officeSisters' Rakhis will safely reach in waterproof envelopes from the post office

Jaunpur News: डाकघर से वाटरप्रूफ लिफाफे में सुरक्षित पहुंचेगी बहनों की राखी

Sun, 23 Aug 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Sisters' Rakhis will safely reach in waterproof envelopes from the post officeSisters' Rakhis will safely reach in waterproof envelopes from the post office
डाकघरों में उपलब्ध वाटर प्रूफ लिफाफे।
55 डाकघरों और 368 शाखा डाकघरों में 10 रुपये में उपलब्ध है वाटरप्रूफ लिफाफा
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर बहनों के हाथों से सजी राखी और तिलक सामग्री अब बारिश में भीगने की चिंता के बिना भाइयों तक पहुंचाई जा सकेगी। डाक विभाग ने इसके लिए वाटरप्रूफ लिफाफे उपलब्ध कराए हैं। जिले के प्रधान डाकघर सहित 54 उपडाकघरों और 368 शाखा डाकघरों में ये लिफाफे उपलब्ध हैं। रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनें राखी के साथ भाइयों के लिए तिलक, अक्षत और अन्य पूजन सामग्री भी भेजती हैं। बारिश के मौसम में सामान्य लिफाफे के भीगने से राखी और अन्य सामग्री खराब होने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए डाक विभाग का वाटरप्रूफ लिफाफा बहनों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। डाक विभाग के अनुसार, इन दिनों प्रतिदिन औसतन 1,000 से 1,200 राखियों की बुकिंग हो रही है। दूसरे राज्यों में नौकरी और कारोबार करने वाले लोगों के साथ ही विदेश में रहने वाले भाइयों को भी बहनें डाक के माध्यम से राखी भेज रही हैं। ऐसे में वाटरप्रूफ लिफाफे की मांग बढ़ी है। बारिश के दौरान लंबी दूरी तय करने वाली डाक में यह लिफाफा राखी और तिलक सामग्री को नमी से बचाने में मदद करता है।


प्रधान डाकघर जौनपुर के अधीक्षक आरके चौहान ने बताया कि डाक विभाग की ओर से प्रधान डाकघर सहित सभी डाकघरों में वाटरप्रूफ लिफाफा 10 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। लोग इन लिफाफों की खरीदारी कर रहे हैं। इससे बारिश के मौसम में राखी के सुरक्षित पहुंचने की उम्मीद बढ़ी है। उन्होंने बताया कि प्रधान डाकघर जौनपुर में राखी की बढ़ती बुकिंग को देखते हुए बहनों की सुविधा के लिए दो अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था की गई है, ताकि राखी की बुकिंग तत्काल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed