{"_id":"bc31f42501e94a5a348ea84f0dace243","slug":"sink-drain-leaving-protests-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली खोदकर छोड़ने के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली खोदकर छोड़ने के विरोध में प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Thu, 19 Feb 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
ईशापुर मोहल्ले में पंद्रह दिनों से खोदकर छोड़ी गई जलनिकासी की नाली के चलते बढ़ी समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को मोहल्ले के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि गंदा पानी घरों और दूकानों की चौखट तक हिलोरे मार रहा है, लेकिन कोई ध्यान देने वाला नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने नाली को शीघ्र दुरुस्त करवाने की मांग की।
शहर के ईशापुर मोहल्ले में दुर्गा मंदिर के समीप पखवारेभर से खोदकर छोड़ी गई जल निकासी की नाली लोगों की फजीहत बढ़ा रही है। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि नगर पालिका की ओर से कराए जा रहे नाली को ऊंचा कराने के काम को आधा-अधूरा छोड़कर जिम्मेदार लोग लापता हैं। नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मोहल्ले के मनीष कुमार, लुल्लू मोदनवाल, दुर्गेश कुमार, मोती लाल विश्वकर्मा, गुड्डू यादव, छोटू प्रसाद यादव, दीपक कुमार साहू आदि ने इसे लापरवाही बताते हुए विरोध किया।
कहा कि कई बार अधिकारियों को बताया गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार को इसकी शिकायत नगर पालिका ईओ से की जाएगी। मोहल्ले के लोगों के विरोध के बाद वार्ड सभासद मनोज कुमार ने कहा कि इस मामले को नगर पालिका प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा।