फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Singh was a man of talent Hridaynarayn

प्रतिभा के धनी थे हृदयनारायण सिंह

Sun, 20 Sep 2015 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Sun, 20 Sep 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
Singh was a man of talent Hridaynarayn
टीडी पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य हृदय नारायण सिंह की जयंती शनिवार को कालेज के बलरामपुर के हाल में मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि पूर्व प्राचार्य हृदय नारायण सिंह कालेज के प्रति आजीवन समर्पित रहे।

    शिक्षा के प्रति उनके समर्पण भावना का परिणाम है कि कालेज आज विकास के शिखर पर पहुंच चुका है। उनके समय में जो अनुशासन और पठन पाठन की व्यवस्था थी उसे लोग आज भी याद करते हैं।
विज्ञापन


उनके आदर्शो पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होंगी।  अध्यक्षता कर रहे अरुणांचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद ने कहा कि पूर्व प्राचार्य एक कुशल प्रशासक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह शिक्षको और छात्रों की हर समस्या पर नजर रखते थे और बड़ी सहजता से उसका निस्तारण करते थे। स्मृति दिवस के रूप में उन्हें याद किया जाना कालेज का सराहनीय पहल है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधानसभा सदस्य केदाननाथ सिंह ने कहा कि हृदय नारायण सिंह ने महाविद्यालय के विकास के लिए जो सहयोग किया उससे सभी को सीख लेने की जरूरत है।

  प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कालेज के प्राचार्य डा. राकेश सिंह ने शिक्षण कार्य से जुड़े अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए उन्हें नमन किया।


इस मौके पर डा. एसपी ङ्क्षसह, डा. अशोक सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, डा. आरएन त्रिपाठी, डा. विजय सिंह, डा. अरविंद सिंह, डा. वीके त्रिपाठी, डा. डीबी मिश्र, डा. एसके वर्मा, डा. हरिशंकर सिंह, डा. डीआर सिंह आदि मौजूद थे। संचालन डा. सरोज सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed