फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Siddikpur over 23 children were malnourished

सिद्दीकपुर में 23 बच्चे अति कुपोषित मिले

Tue, 24 Feb 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 24 Feb 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Siddikpur over 23 children were malnourished
राज्य पोषण मिशन के तहत स्थानीय विकास खंड के सिद्दीकपुर में कराए गए सर्वे में 23 बच्चे ऐसे पाए गए हैं, जो अति कुपोषित हैं। इसके अलावा 58 बच्चे कुपोषित पाए गए हैं। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने गांव में कैंप लगाकर कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को दवा और पौष्टिक आहार का वितरण कराया।
विज्ञापन


सीडीओ ने इस गांव को कुपोषण मुक्त करने के लिए गोद लिया है। सोमवार को सिद्दीकपुर गांव में आयोजित शिविर में कुपोषित, अति कुपोषित बच्चे, गर्भवती महिलाएं, धात्री महिलाएं और किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर वजन ग्रोथ चार्ट तैयार किया गया। कुल 73 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयों का वितरण किया गया। बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों और महिलाओं का वजन कर चार्ट तैयार किया गया।
विज्ञापन


पुष्टाहार के द्वारा अलग-अलग व्यंजन बनाने की विधियां भी बताई गईं। सीडीओ और उनकी पत्नी सीमा श्रीवास्तव ने अति कुपोषित एवं कुपोषित बच्चों को कपडे़, तौलिया, साबुन और प्रोटीनेक्स वितरित किया।  सीडीओ ने शिविर में स्वच्छता एवं साफ सफाई और पोषण पर विशेष रूप विस्तार से जानकारी दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी गुलाब चंद्र, डा. योगेश कुमार ने महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, स्तनपान एवं पौष्टिक आहार की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन यादव, सीडीपीओ संतोष कुमार गुप्ता, रामनिवास सिंह, खंड विकास अधिकारी पीसी पटेल, ग्राम प्रधान सिद्दीकपुर समरत्थी देवी, ग्राम विकास अधिकारी देवेंद्र सिंह, प्रदीप शंकर श्रीवास्तव, बद्री यादव, रामलौटन यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed