फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shrubs grow in canals, if cleaning is not done then how will irrigation be done

Jaunpur News: नहरों में उगी झाड़ियां, नहीं हुई सफाई तो कैसे होगी सिंचाई

Sun, 16 Apr 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Shrubs grow in canals, if cleaning is not done then how will irrigation be done
फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए प्रति वर्ष शासन की ओर से नहरों की साफ-सफाई के लिए बजट जारी होता है। बावजूद इसके कई नहरों में कहीं गंदगी भरी पड़ी हुई है तो कहीं पर झाड़ियां लगी हुई हैं। ऐसे में नहरों का पानी टेल तक पहुंचना तो दूर आगे तक नहीं बढ़ता।
विज्ञापन

किसान अभी से खरीफ की सिंचाई को लेकर चिंतित है। जिले में सिंचाई के लिए कुल 343 नहरें हैं, जो करीब 1705 किमी लंबी हैं। इन नहरों से रबी और खरीफ की कुल दो लाख चार हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होती है। सिंचाई विभाग की तरफ से इनकी सफाई प्रक्रिया अभी शुरू नहीं कराई गई है। ऐसे में टेल तक पानी पहुंचने में समस्या हो सकती है। रामगंज राजवाहा से चंदापुर, रूपपुर, दुधौड़ा, कमालपुर, कूंही बनगांव, भूमिहार बनगांव पट्टी, सलेखनपट्टी, सेमरहा आदि कई गांव में सिंचाई नहरों से होती है। नहरें सही न रहने पर किसान अपने निजी साधन से फसलों की जैसे-तैसे सिंचाई करते हैं।
विज्ञापन


रामगंज रजवाहा से कभी भी सिंचाई करने का अवसर प्राप्त नहीं हुआ। किसान रजवाहा में पानी न आने से पंपिंग सेट से सिंचाई करने को विवश हैं। सफाई के नाम पर प्रतिवर्ष महज खानापूर्ति हो रही है। -अंकुर यादव, किसान, ग्राम गिरधरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


रामगंज राजवाहा से चंदापुर, रूपपुर, दुधौड़ा, कमालपुर, कूंही बनगांव, भूमिहार बनगांवपट्टी, सलेखनपट्टी, सेमरहा आदि दर्जनों गांव की सिंचाई होती है, लेकिन नहर में कभी भी ठीक से पानी नहीं आता है। नहर की सफाई भी नहीं होती है।-सूर्यनाथ यादव, किसान, देनुआ

शारदा सहाय खंड 39 के महमूदपुर माइनर में बड़ी-बड़ी झाड़ी उग आईं हैं। इस पर प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बारिश के पहले साफ-सफाई नहीं हुई तो धान रोपाई के समय पानी को लेकर समस्या हो सकती है। -शिवसागर शुक्ला महमूदपुर

महमूदपुर माइनर में ठीक से साफ-सफाई नहीं होने से घास व झाड़ियां बढ़ गई हैं, लेकिन जिम्मदारों की ओर से अभी सफाई का कार्य नहीं शुरू कराया गया है। इससे खेतों तक पानी पहुंचने में दिक्कत हो सकती है। -भोला शुक्ला महमूदपुर


जिले में सिंचाई के लिए कुल 343 नहरें हैं, जो करीब 1704 किमी लंबी हैं। हर साल नवंबर दिसंबर में नहरों व माइनरों की सफाई कराई जाती है। इस समय नहरों की सफाई से संबंधित कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। हालांकि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसका विशेष ध्यान दिया जाता है। - विपिन कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed