फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shri Ram resides in the hearts of crores of Indians: Vandana

करोड़ों भरतवंशियों के हृदय में विराजमान हैं श्री राम : वंदना

Mon, 28 Oct 2024 02:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram resides in the hearts of crores of Indians: Vandana
पूर्वांचल विश्विद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने श्रीरामचरितमानस लिखकर घर-घर में श्री राम के आदर्शों को पहुंचाने का कार्य किया। प्रभु श्री राम करोड़ों भरतवंशियों के हृदय में विराजमान हैं।
विज्ञापन

वह रविवार को कथावाचक स्व. पंडित दिनेश कुमार मिश्रा की पुस्तक ‘तुलसी का कीर्ति स्तंभ श्रीरामचरितमानस’ के लोकार्पण समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही। यह कार्यक्रम तिलकधारी महाविद्यालय के बलरामपुर सभागार में आयोजित किया गया। कुलपति ने श्री राम के चरित्र की व्याख्या मानस दिनकर पं. दिनेश कुमार मिश्र ने अपने प्रवचन में लोक पक्ष को ध्यान में रखकर की है। यह वंदनीय और अनुकरणीय है। उन्होंने उनकी 50 वर्षों की कथा को पुस्तकाकार देने के लिए संपादक द्वय प्रो. मनोज मिश्र व डॉ. दीपा शुक्ल को बधाई दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने पंडित दिनेश कुमार मिश्र द्वारा कहे गए अनेक कथा प्रसंगों की चर्चा की। कहा कि मानस के विविध पक्षों की व्याख्या करने में उनका कोई सानी नहीं था। मुख्य वक्ता कथावाचक पं. मदन मोहन मिश्रा ने कहा कि श्री रामचरित मानस जब तक अस्तित्व में रहेगा, तब तक सनातन धर्म को कोई भी मिटा नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के पूर्व सदस्य प्रो. आरएन त्रिपाठी ने कहा कि दिनेश कुमार मिश्र ने मानस के सामाजिक सरोकार में निहित संदेशों का प्रचार प्रसार कर श्री रामकथा की सार्थकता सिद्ध की।
विशिष्ट अतिथि तिलकधारी कॉलेज के प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह पुस्तक समाज में भगवान श्री राम के मर्यादा रूपी चरित्र को विभिन्न पहलुओं से प्रदर्शित करती कर रही है।

स्वागत ‘मानस दिनकर’ के परिवार के सदस्यों में उनकी पुत्री दीपा मिश्रा, सरस्वती मिश्रा, पुत्र महेश मिश्रा, दामाद दिलीप शुक्ल, रितेश मिश्र ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, अरुण कुमार मिश्र, टीडी कॉलेज प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह, शिक्षक नेता विजय सिंह, विपिन सिंह, हरिओम तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन टीडी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. अजय दुबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed