{"_id":"6587239de9c0301d790026c6","slug":"shramjeevi-bomb-blast-there-was-a-sudden-loud-explosion-the-cup-of-tea-fell-from-the-hand-jaunpur-news-c-193-1-svns1026-9982-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमजीवी बम विस्फोट : अचानक हुआ था तेज धमाका, हाथ से गिर पड़ा था चाय का प्याला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमजीवी बम विस्फोट : अचानक हुआ था तेज धमाका, हाथ से गिर पड़ा था चाय का प्याला
विज्ञापन
सिंगरामऊ। 28 जुलाई 2005 की शाम करीब सवा पांच हो रहा था। रेलवे लाइन के किनारे ही मेरा घर था, चाय पी रहा था। अचानक इतना तेज धमाका हुआ कि हाथ से चाय का प्याला गिर गया। उठकर आसपास देखा तो चीख पुकार मची थी। पता चला कि श्रमजीवी एक्सप्रेस में बम विस्फोट हुआ है। इतना बताते बताते हुए सिंगरामऊ निवासी शेषनाथ मिश्र कुछ देर के लिए चुप हो गए।
थोड़ी देर बाद जुबां से निकला कि ईश्वर न करें कभी ऐसा हादसा हो। शेष नाथ बताते हैं कि इंजन फेल हो गया है ऐसी सूचना मिली। समीप पहुंचा तो बम ब्लास्ट की सूचना मिली। कुछ लोग बाहर गिरे थे। बहुत लोगों के हाथ टूटे थे। किसी के सिर से खून निकल रहा था तो कोई गंभीर हालत में था। थोड़ी ही देर के बाद वहां से कई लोगों के शव निकाले गए। घायलों को पिकअप पर लादकर सीएचसी सिंगरामऊ पहुंचाया गया। बाद में कुछ को वाराणसी भी भेजा गया। क्रॉसिंग पर ट्रेन खड़ी होने से भीषण जाम भी लगा था।
पीड़ितों ने कहा- न्याय पर भरोसा, दोषियों को होगी कड़ी सजा
श्रमजीवी एक्सप्रेस बम विस्फोट कांड में जो घायल हुए थे और जिनके परिवार के लोगों की जान गई थी उनको न्याय व्यवस्था पर भरोसा है। कहते हैं कि दोषियों पर कड़ी सजा होगी। घटना में मृत अमरनाथ चौबे के भाई सूर्यनाथ चौबे कहते हैं कि मैं माननीय न्यायालय का आभार प्रकट करता हूं। मेरे दिवंगत भाई को अब शांति मिली होगी। हालांकि उस दौरान जब यह हादसा हुआ तो तत्कालीन केंद्र की कांग्रेस और राज्य की सपा सरकाराें ने यह वादा किया था की परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी मिलेगी जिसकी आस आज तक थी, अब उम्मीद भी हो गई। इसी तरह इस घटना में घायल हुए मदन सेठ बताते हैं कि 18 वर्ष के बाद आरोपियों पर दोष सिद्ध होने पर खुशी हुई। जो भी गलत करेगा उसको देर से ही सही पर सजा जरूर होगी। कहा कि उम्मीद है कि दो जनवरी को दोषियों को कड़ी सजा होगी। मदन के पुत्र शिवम इस घटना में घायल हुए थे।