{"_id":"6a7a270397ac3bb24603679a","slug":"shopkeeper-stuck-with-510-lakh-threatened-to-be-thrown-under-a-train-when-asked-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-160877-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: दुकानदार के 5.10 लाख फंसे, मांगने पर ट्रेन के नीचे फेंकने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: दुकानदार के 5.10 लाख फंसे, मांगने पर ट्रेन के नीचे फेंकने की दी धमकी
विज्ञापन
जफराबाद। रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य में श्रमिकों के लिए किराना सामग्री उपलब्ध कराने वाले दुकानदार के करीब 5.10 लाख रुपये बकाया है। दुकानदार ने भुगतान मांगने पर गाली-गलौज और ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए जफराबाद थाने में तहरीर दी है।
गोड़ा खास (खोजनपुर) निवासी दिलीप कुमार सिंह नासही मोहल्ले में किराना की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 से स्टेशन निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों और मजदूरों के लिए चावल, दाल, आटा, तेल, मसाला समेत अन्य सामान उधार देते थे। सामान का भुगतान करने का भरोसा दिया गया था। कुछ रकम खाते में भेजी भी गई, लेकिन 16 जून 2026 के बाद सामान लेना बंद कर दिया गया। करीब 5.10 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया गया।
दिलीप के अनुसार 22 जुलाई को रेलवे स्टेशन पर बकाया रकम मांगने पर नूर अली ने भुगतान कराने की जिम्मेदारी ली थी, लेकिन रकम नहीं मिली। दुकानदार ने बताया कि नौ अगस्त की सुबह वह जफराबाद रेलवे फाटक के पास नूर अली से बकाया रकम मांगने पहुंचे।
विज्ञापन
आरोप है कि वहां नूर अली चार-पांच लोगों के साथ मौजूद था। पैसे मांगने पर गाली-गलौज करते हुए दोबारा रकम मांगने आने पर ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी गई। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है।