फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shobha Tiwari reached BSA office after four days

चार दिन बाद बीएसए कार्यालय पहुंची शोभा तिवारी

Sat, 20 Jun 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Shobha Tiwari reached BSA office after four days
जौनपुर कस्तूरबा विद्यालयों में नियुक्ति में फर्जीवाड़े के मामले में पति की गिरफ्तारी के दिन से छुट्टी पर गई बालिका शिक्षा की जिला समन्वयक शोभा तिवारी शुक्रवार से कार्यालय आ रही हैं। हालांकि उन्हें कार्यालय में अभी कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। जांच से संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने में उनकी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मुफ्तीगंज में प्रीति यादव की फर्जी नियुक्ति समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भी कस्तूरबा विद्यालयों में फर्जी नियुक्तियों के मामले की जांच कर रही एसटीएफ लखनऊ ने बीएसए कार्यालय में तैनात ईएमआईएस इंचार्ज आनंद सिंह को गिरफ्तार किया है। आनंद सिंह को एसटीएफ ने 15 जून को गिरफ्तार किया था। आनंद इसी कार्यालय में बालिका शिक्षा जिला समन्वयक के पद पर तैनात शोभा तिवारी के पति हैं।
विज्ञापन

पति की गिरफ्तारी के दिन से ही शोभा तिवारी छुट्टी पर चली गई थीं। उन्होंने बीएसए को बताया था कि उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। बालिका शिक्षा का कार्यभार समेकित शिक्षा की जिला समन्वयक मंजू पासवान को सौंप दिया गया है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी का कहना है कि शोभा तिवारी शुक्रवार से कार्यालय आ रही हैं लेकिन अभी उनसे कोई काम नहीं लिया जा रहा है। कस्तूरबा विद्यालयों से सबंधित सभी अभिलेख शोभा तिवारी की ही आलमारी में हैं इस नाते जांच से संबंधित जरूरी अभिलेख उपलब्ध कराने में उनसे मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed