{"_id":"3852c70c9cf17c22be7ea6c494ae7526","slug":"shiwalyon-descended-faithful-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवालयों में उमड़े आस्थावान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवालयों में उमड़े आस्थावान
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Tue, 25 Aug 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
सावन के अंतिम सोमवार को त्रिलोचन महादेव, गौरीशंकर धाम सुजानगंज व साईनाथ मंदिर शंभूगंज आदि शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ ने जलाभिषेक किया। भीड़ को देखते हुए भोर में तीन बजे ही प्रमुख मंदिरों के पट खोल दिए गए थे।
भीड़ को देखते हुए मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था भी चाकचौबंद थी।सुजानगंज स्थित गौरीशंकर धाम में भी सीसी टीवी कैमरे
लगाए गए थे और पीएसी बल की तैनाती की गई थी। मंदिरों में भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन भी किया गया था। कहीं किसी मंदिर में कोई अप्रिय घटना न इसे देखते हुए सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। लोगों ने बड़ी श्रद्धा और प्रेम के साथ
भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। ऐतिहासिक साईनाथ मंदिर में भोलेनाथ मंदिर में भोर से दर्शन शुरू हुआ। हर हर महादेव के उद्घोष से मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। सुरक्षा व्यवस्था में सिकरारा, सरायख्वाजा सहित कई थानों की फोर्स
विज्ञापन
मौके पर तैनात रही। त्रिलोचन महादेव मंदिर का पट करीब साढ़े चार बजे खोला गया। कांवरि और श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर जलाभिषेक किया। मंदिर से लेकर मुख्यमार्ग तक बैरियर लगाया गया था। मजिस्ट्रेट और सीओ और एसओ समेत
डेढ़ प्लाटून पीएसी की निगरानी में मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था थी। सुरक्षा के लिहाज से मेटल डिटेक्टर भी लगाया
गया था। कांवरिए गाजेबाजे के साथ जल लेकर प्रस्थान किए। जिले में 80 से अधिक शिव मंदिरों में लोगों ने जलाभिषेक और पूजा अर्चन किया।