फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shelters that didn't meet standards were locked, stray animals roaming on the streets

Jaunpur News: मानक पूरा नहीं करने वाले गोशालाओं पर लगाया ताला, सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशु

Wed, 12 Aug 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Shelters that didn't meet standards were locked, stray animals roaming on the streets
मीरगंज। सरकार के कड़े निर्देशों के बाद ब्लॉक प्रशासन ने मानक पूरे न करने वाली गोशालाओं पर ताला भले ही लटका दिया हो, लेकिन धरातल पर इससे किसानों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। गोशालाओं से मवेशियों को दूसरी जगह शिफ्ट करने के दावे के बावजूद गांव, गलियों और नेशनल हाईवे पर छुट्टा पशु बेखौफ टहल रहे हैं। ये पशु एक तरफ जहां किसानों की लहलहाती फसलों को चट कर रहे हैं, वहीं, दूसरी तरफ आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बन रहे हैं। मछलीशहर ब्लॉक क्षेत्र की 92 ग्राम पंचायतों की व्यवस्था संभालने के लिए शुरुआती दौर में 8 गोशालाएं कटका, देवरिया, सेमरहो, भटहर, जरौना, कसेरवा, सराययसूफ और सहनी बनाई गई थीं। हाल ही में शासन की ओर से जारी नए आदेश में कहा गया था कि जिन गोशालाओं में क्षमता या मवेशियों की संख्या 100 से कम है, उन्हें बंद कर पशुओं को नजदीकी बड़ी गोशालाओं में शिफ्ट किया जाए। इसी फरमान के तहत कटका, देवरिया, सेमरहो और भटहर की गोशालाओं को पहले ही बंद किया जा चुका है, जबकि जरौना गोशाला पर भी ताला कसने का आदेश जारी हो गया है। अब पूरे ब्लॉक में केवल कसेरवा, सराययसूफ और सहनी में ही गोशालाएं संचालित हो रही हैं। गोशालाएं बंद होने और सड़कों पर छुट्टा पशुओं का जमघट लगने से स्थानीय ग्रामीणों और किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन

जिन पशु आश्रय स्थलों में क्षमता या पशुओं की संख्या 100 से कम थी, उन्हें दूसरी गोशालाओं में स्थानांतरित किया गया है। भटहर और जरौना में जगह कम होने के कारण क्षमता बढ़ाना संभव नहीं है गांवों में जो पशु खुले में घूम रहे हैं, उन्हें भी अभियान चलाकर जल्द से जल्द गोशालाओं में भिजवाया जाएगा। - अंजलि भारतीया, बीडीओ मछलीशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article