{"_id":"583b3b6d4f1c1b6a2f088b09","slug":"several-ministers-gathering-in-the-district-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कई मंत्रियों का होगा जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कई मंत्रियों का होगा जमावड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Mon, 28 Nov 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को ऊर्जा एवं नियोजन राज्य मंत्री शैलेंद्र यादव ललई के घर आएंगे। वह रामअवध यादव गन्ना कृषक डिग्री कालेज, ताखा पश्चिम में मंत्री के पुत्र डॉ. सिद्धार्थ यादव की शादी के बाद हो रहे आशीर्वाद समारोह में हिस्सा लेंगे।
इस दौरान कई मंत्रियों का भी जमावड़ा होगा। इसके पहले जिले में कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के घर मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, शिवपाल यादव कई बार आ चुके हैं। दूसरे राज्य मंत्री जगदीश सोनकर के घर भी उनके बेटे और बेटी की शादी में शिवपाल यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आ चुके हैं।
शैलेंद्र के लिए यह पहला मौका है, जब उनके घर कोई बड़ा नेता आ रहा है। आशीर्वाद समारोह के बहाने ही राजनीतिक तैयारियां और 2017 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर देखें तो 28 नवंबर को सीएम का आगमन अहम है।
विज्ञापन
विधायक के बेटे डा. सिद्धार्थ यादव की शादी केंद्रीय राज्यमंत्री रामकृपाल यादव की पुत्री डा. आरती यादव से हुई है। इसको लेकर घर पर आशीर्वाद समारोह का आयोजन है। समारोह के लिए यूपी के अलावा बिहार, मध्यप्रदेश और दिल्ली तक निमंत्रण पत्र भेजा गया है।
कार्यक्रम के लिए महीने से तैयारी चल रही है। वीवीआईपी, वीआईपी और सामान्य लोगों के लिए तीन तरह के कार्ड छपाए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर छह ब्लाकों के सफाई कर्मचारी पिछले 15 दिन से लगाए गए हैं।
शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में तो शायद ही कोई गांव हो जहां मंत्री के बेटे के आशीर्वाद समारोह का निमंत्रण कार्ड न पहुंचा हो। मौजूदा ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्यों के अलावा पूर्व प्रधान और सदस्यों को निमंत्रण भेजने के लिए महीने भर पहले से सूची तैयार कर ली गई थी।