{"_id":"679fc5fce6440568300014b4","slug":"seven-trains-including-aj-passenger-canceled-today-and-tomorrow-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-129152-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: आज और कल ऐजे पैसेंजर समेत सात ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: आज और कल ऐजे पैसेंजर समेत सात ट्रेनें निरस्त
विज्ञापन
मीरगंज। वसंत पंचमी पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने जंघई जंक्शन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल व डायवर्ट कर दिया है जो जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन से होकर नहीं गुजरेगी। वाराणसी-प्रतापगढ़ रेलवे रुट पर स्थित जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन होकर गुजरने वाली कई ट्रेन कैंसिल कर दी गई है और कई ट्रेन डायवर्ट की गई है।
जौनपुर से प्रयागराज जाने वाली ऐजे पैसेंजर व प्रयागराज से जौनपुर जाने वाली ऐजे पैसेंजर कैंसिल कर दी गई है। इसी तरह मुंबई एलटीटी से गोरखपुर जाने वाली रत्नागिरी सुपरफास्ट ट्रेन, गोरखपुर से मुंबई एलटीटी जाने वाली रत्नागिरी सुपरफास्ट, गोरखपुर से मुंबई एलटीटी जाने वाली काशी एक्सप्रेस, मुंबई एलटीटी से गोरखपुर जाने वाली काशी एक्सप्रेस, मुंबई एलटीटी से मऊ जाने वाली मऊ एक्सप्रेस, छपरा से दुर्ग जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस निरस्त की गई है। दुर्ग से छपरा जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस, मुंबई एलटीटी से गोरखपुर जाने वाली गोदान एक्सप्रेस, छपरा से लोकमान्य जाने वाली गोदान एक्सप्रेस, गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली गोदान एक्सप्रेस, मुंबई एलटीटी से बलिया जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस, बलिया से मुंबई एलटीटी जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस 3 और 4 फरवरी को डायवर्ट कर दी गई है।
इस बाबत स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि 3 व 4 फरवरी को कई ट्रेनें डायवर्ट व कुछ कैंसिल कर दी गई है, यह जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर नहीं आएगी।