फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Seven people arrested for making fake Ayushman cards

फर्जी आयुष्मान कार्ड बना रहे सात लोग गिरफ्तार

Sat, 28 Aug 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Seven people arrested for making fake Ayushman cards
छदान गांव में 1200 रुपये लेकर फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने का भंडाफोड़ हुआ है। शिकायत मिलने पर उपजिलाधिकारी मछलीशहर ने छापा मारक र पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उनके पास से एक कार, एक लैपटाप, दस आधार कार्ड, दस मोबाइल समेत अन्य कागजात बरामद किया है। सीएचसी के अधीक्षक डा. आरपी विश्वकर्मा ने सभी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के मुताबिक छदान गांव में ग्राम प्रधान की मिलीभगत से राकेश तिवारी के घर में फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा था। एक कार्ड बनाने के लिए ग्रामीणों से 1200 रुपए लिए जा रहे थे। विभागीय लोगों के मुताबिक किसी ने इसकी शिकायत सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह से की थी। उन्होंने इसकी जानकारी उपजिलाधिकारी मछलीशहर अंजनी कुमार सिंह को फोन दी। एसडीएम थाना प्रभारी सुजानगंज को मामले की सूचना देते हुए मौके पर जा पहुंच गए। वहां पर उन्हें पहचान न पाने के कारण कार्ड बना रहे लोगों ने बहस करना शुरू कर दिया। लेकिन जब चिकित्साधिकारी मछलीशहर और थाना प्रभारी सुजानगंज पहुंचे तो उपस्थित लोग भागने लगे। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी हैदर अली ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में जय प्रकाश गुप्त लखनऊ, राजकुमार मौर्य सैदपुर जानकीपुरम लखनऊ, मंगेश छदान समेत सात लोग है, जबकि प्रधान जय प्रकाश फरार है। सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। उसमें चार लोग ऐसे है जो कार्ड बनवाने गए थे। एसडीएम ने कहा कि जो लोग दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed