{"_id":"5dfe677d8ebc3e87c0697957","slug":"seven-hundred-colleges-have-not-uploaded-student-numbers-jaunpur-news-vns501031422","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात सौ कॉलेजों की अपलोड नहीं हुई छात्र संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात सौ कॉलेजों की अपलोड नहीं हुई छात्र संख्या
विज्ञापन
सात सौ कॉलेजों की छात्र संख्या अपलोड नहीं
छात्र संख्या न होने के कारण केंद्र बनाने में हो रही दिक्कत, फरवरी होनी हैं विवि की परीक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यवालय के सत्र 2019-20 की मुख्य परीक्षाएं फरवरी से प्रस्तावित हैं। लेकिन अभी तक छात्रों की संख्या का आंकड़ा तैयार नहीं हो सका है। छात्रों की संख्या मिलने के बाद ही परीक्षा केंद्र बनाने का सिलसिला शुरू होता है। विश्वविद्यालय से चार जिलों के करीब 850 कालेज संबद्ध हैं। जिनके छात्र मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ और प्रयागराज जिले का एक कालेज संबद्ध है। कालेजों को निर्देश दिया गया था कि वह परीक्षा के लिए 16 दिसंबर तक आनलाइन आवेदन कर दें। कालेजों से जमा किए आवेदनों का विश्वविद्यालय से 20 दिसंबर तक सत्यापन किया जाना था। लेकिन तिथि बीतने के बाद भी अभी तक महज 180 कालेजों का ही सत्यापन हो सका है। करीब 700 कालेज ऐसे हैं जिनका सत्यापन अभी तक नहीं हो सका है। आवेदनों का सत्यापन होने के बाद ही छात्रों की संख्या का आंकडा तैयार होगा। छात्रों की संख्या के हिसाब से ही मुख्य परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची तैयार की जाएगी। परीक्षा विभाग की माने तो नेटवर्क ठीक नहीं होने के कारण छात्रों की संख्या की संख्या अपलोड करने में काफी दिक्कत आ रही है। विगत एक सप्ताह से परिसर की नेटवर्क व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। शुक्रवार को तो दिन भर सर्वर ठप था। जिसके चलते छात्रों की संख्या को अपलोड करने का काम नहीं हो सका। परीक्षा विभाग छात्रों की संख्या को अपलोड करने का काम शुरु तो कर दिया है लेकिन काम धीमी गति से चलने के कारण अभी तक छात्रों की संख्या का आंकड़ा तैयार नहीं हो सका है। करीब सात सौ कालेज ऐसे हैं जिनकी छात्र संख्या इंटरनेट सेवा ठप होने के कारण अपलोड नहीं हो पाई है।