फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Seven arrested including the kingpin of inter-district robbery gang

Jaunpur News: लूटपाट के अंतरजनपदीय गैंग के सरगना समेत सात गिरफ्तार

Fri, 21 Mar 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Seven arrested including the kingpin of inter-district robbery gang
बक्शा। पुलिस ने बृहस्पतिवार को ऑनलाइन कार बेचने वाली कंपनी के नाम पर लूटपाट करने वाले अंतरजनपदीय गैंग के सरगना समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने झांसी से जौनपुर आए कार खरीदारोंं को बंधक बनाया था। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

सीओ सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि गिरोह के लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से अर्टिका कार सस्ते व लुभावने दाम पर बेचने का प्रचार करते थे। इनके जाल में फंस कर झांसी जनपद के गांव व थाना मोढ़ निवासी हिमेंद्र निषाद अपन दोस्त के साथ कार खरीदने जौनपुर आ गए। बदमाश उन्हें सुनसान स्थान पर ले गए। वहां विरोध करने पर उन्हें लोहे के सीकड़ व रस्सी से बांधकर पिटाई करते हुए रुपये छीन लिए। सीओ ने बताया कि बदमाश पीड़ितों की आखों पर पट्टी बांधते फिर चश्मा लगा देते थे ताकि जगह का पता न चल सके। बदमाशों ने हिमेंद्र से भी 24 हजार रुपये छीन लिए। किसी तरह हिमेंद्र व उनके साथी थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर टीम के साथ घेराबंदी की। इसके बाद कर सभी बदमाशों को गढ़ासेनी सई नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी हुए बदमाशों में सरगना प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा धरौली निवासी जितेंद्र प्रसाद यादव है। इसके साथ तेजीबाजार थाना क्षेत्र के अलहदिया गांव निवासी राजन यादव एवं मोहबतिया गांव निवासी विजय पाल उर्फ नाटे, बक्शा थाना क्षेत्र के उटरुखुर्द गांव निवासी राकेश गौतम एवं उमरक्षा गांव निवासी कुलदीप गौतम एवं सिकरारा थाना क्षेत्र के ककोहिया गांव निवासी विशाल गौतम शामिल हैं। इनके पास से छिनैती के 11 हजार रुपये, लोहे की तीन सिकड़, तीन चश्में, रस्सी व अभियुक्त राजन के पास से तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed