फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   See route diversion before traveling

Jaunpur News: यात्रा करने से पहले देख रूट डायवर्जन

Mon, 22 Jul 2024 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
See route diversion before traveling
जौनपुर। सावन माह में कांवड़ियों की यात्रा वाराणसी व त्रिलोचन महादेव मंदिर के लिए जाती है। शहर में जाम की स्थिति न बने इसके लिए सोमवार से यातायात विभाग की ओर से रूट डायवर्जन किया गया है। प्रयागराज मार्ग से आने वाले कांवड़ियों के वाहनों को भाजपा कार्यालय से आगे अंडरपास से हाईवे पर दाहिने ओर चढ़ा दिया जाएगा। इसी रोड से पैदल आने वाले कांवड़ियों को सीधे शहर की ओर लाते हुए सीहींपुर, पॉलिटेक्निक होते हुए, मातापुर होते हुए, सीधे हौज टोल के लिए निकाला जायेगा। शाहगंज रोड से आने वाले कांवड़ियों को पंचहटिया होते हुए सिपाह से वाजिदपुर होते हुए हौज टोल के लिए निकाल दिया जाएगा। मडियाहूं रोड से आने वाले कांवड़ियों को चांदपुर अंडरपास से दाहिने घूमा कर हाईवे पर चढ़ाकर बनारस व त्रिलोचन महादेव के लिए निकाल दिया जाएगा। इस समय लखनऊ-वाराणसी हाईवे चालू हो जाने से वाराणसी तथा त्रिलोचन महादेव मंदिर की ओर जाने वाले कांवड़ियों के लिए थाना बक्सा से लेकर थाना जलालपुर वाराणसी सीमा तक हाईवे पर एक लेन आने जाने के लिए सुरक्षित करने की आवश्यकता तब होगी जब कांवड़ियों की संख्या अधिक होगी। यातायात प्रभारी जीडी शुक्ला ने बताया कि शहर में जाम की स्थिति न बने, इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed