{"_id":"6abac52eb43bd3ea0309030a","slug":"congress-protests-over-vote-theft-allegations-effigy-of-dhanesh-kumar-burnt-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-163815-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: वोट चोरी के आरोप में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: वोट चोरी के आरोप में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
विज्ञापन
विकास भवन के सामने विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता। संवाद
जौनपुर। वोट चोरी का आरोप लगाते हुए इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।
विरोध मार्च दीवानी न्यायालय स्थित अंबेडकर तिराहे से शुरू होकर कलक्ट्रेट परिसर होते हुए विकास भवन पहुंचा। यहां सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया।
जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से वोट चोरी कर सरकार बनाई गई। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भाजपा का एजेंट बताते हुए एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, बिहार, हरियाणा समेत अन्य प्रदेशों में चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर भाजपा को लाभ पहुंचाया गया। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त कर जेल भेजने की मांग की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार प्रमाणों के साथ चुनाव आयोग और भाजपा के बीच कथित सांठगांठ का मुद्दा उठा रहे हैं। विरोध मार्च का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने किया। इस दौरान विनय तिवारी, डॉ. परमेंद्र सिंह, डॉ. अनित तीर्थराज सिंह, डॉ. राकेश मिश्रा, लाल प्रकाश पाल, डॉ. संतोष गिरी, निलेश सिंह, चंद्रशेखर निषाद, संदीप निषाद, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा सिंह, किरन देवी, सुशीला देवी, सुनील तिवारी, शीला देवी, अर्चना देवी और वीरेंद्र सेठ समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद