फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Players from Jaunpur gave a great performance in the state-level volleyball competition

Jaunpur News: राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जौनपुर के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

Tue, 29 Sep 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Players from Jaunpur gave a great performance in the state-level volleyball competition
प्रयागराज के सीएबी कॉलेज में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता विजेता टीम
जौनपुर। प्रयागराज के सीएबी कॉलेज में आयोजित 70वीं राज्यस्तरीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में वाराणसी मंडल ने अयोध्या मंडल की टीम को 25-19 एवं 25-16 से लगातार दो सेटों में पराजित किया। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में वाराणसी मंडल की टीम ने स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था। विजेता टीम में अधिकांश खिलाड़ी जौनपुर के रहे। इनके शानदार प्रदर्शन ने वाराणसी मंडल को विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वाराणसी मंडल की टीम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय अटौली, विकास खंड बदलापुर, जौनपुर के छह होनहार खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। टीम के कोच सुरेश कुमार यादव, सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय अटौली बदलापुर ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। खिलाड़ियों की बेहतर उपलब्धि पर बीएसए समीर ने खिलाड़ियों, कोच एवं विद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जौनपुर के परिषदीय विद्यालयों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। खेल के क्षेत्र में बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए विभाग की ओर से हरसंभव प्रयास किया जाएगा। प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आवश्यक मार्गदर्शन और सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर रहेगा, ताकि वे मंडल और राज्य स्तर के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी जनपद का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि बच्चों में खेल प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारना विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। जौनपुर के छह खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता टीम का हिस्सा बनना जिले के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed