{"_id":"61896873caf14e289702f30d","slug":"secretaries-demonstrated-by-locking-the-cooperatives-jaunpur-news-vns621548774","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवों ने सहकारी समितियों पर ताला लगाकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवों ने सहकारी समितियों पर ताला लगाकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बकाया वेतन के भुगतान सहित अन्य मांग साधन सहकारी समिति के सचिवों ने सोमवार को सहकारी समितियों के परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान समितियों पर ताला लगाकर लंबित मांगें पूरी करने की मांग की।
खेतासराय : शाहगंज सोंधी ब्लॉक के सभी साधन सहकारी समितियों के सचिवों ने खेतासराय स्थित साधन सहकारी समिति परिसर में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। सहकारी समिति कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश सिंह ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगा। उन्होंने समितियों के सचिवों व कर्मचारियों को नियमित वेतन देने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने, कैडर सचिवों को सहायक विकास अधिकारी सहकारिता के पद पर प्रोन्नत करने और कर्मचारियों को वरिष्ठता के आधार पर कैडर सचिव पद पर समायोजित करने आदि की मांग की। कहा कि ये मांगें लंबे समय से की जा रही हैं, लेकिन अभी तक पूरी नहीं की गईं। प्रदर्शन करने वालों में दीपक सिंह, विजय प्रकाश सिंह, हीरालाल यादव, रत्नेश कुमार सिंह, सुरेश, जय सिंह रामबदन, अनिल, कन्हैया लाल, ज्ञानेश कुमार, राममिलन, कमलेश कुमार, सर्वेश कुमार आदि शामिल रहे।
खुटहन: सचिवों ने समितियों पर ताला लगाकर साधन सहकारी समिति महमदपुर गुलरा परिसर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। एडीसीओ व अन्य अधिकारियों के समझाने बुझाने के बाद भी वे अपनी मांग पर अड़े रहे। संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सचिवों का वेतन रुका हुआ है। बगैर वेतन के उनसे काम लिया जा रहा है। सहकारी समितियों को किसी भी प्रकार की वित्तीय सहायता नहीं दी जा रही है। उन्होंने बकाया वेतन के अविलंब भुगतान की मांग की। कहा कि माध्यमिक शिक्षा की तर्ज पर समितियों को सहायता दी जानी चाहिए। इस दौरान पहुंचे एडीसीओ सतीश चंद्र, एडीओ नागेन्द्र प्रताप और एडीओ संजय राजभर ने सचिवों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सचिव अपनी मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शन में पवन तिवारी, संतोष कुमार सिंह, जनमेजय यादव, विजय बहादुर सिंह, प्रदीप सिंह, उमाकांत चतुर्वेदी, संदीप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
सुजानगंज : क्षेत्र के साधन सहकारी समिति सुजानगंज पर भी सचिवों ने धरना प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को मांगों से संबंधित ज्ञापन भेजा। सचिवों का कहना था कि वर्ष 2003 के बाद से वेतन भुगतान नहीं हुआ है। बकाया वेतन व कमीशन के अविलंब भुगतान की मांग की। सचिवों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में मुन्ना त्रिपाठी, दिनेश यादव, शिवप्रकाश सिंह, चिंतामणि मिश्र आदि शामिल रहे।
केराकत : साधन सहकारी समितियों के सचिवों ने सोमवार को मांगों को लेकर साधन सहकारी समिति नरहन केराकत में प्रदर्शन किया। इस दौरान अच्छेलाल यादव, राजेन्द्र प्रसाद यादव, बृजेश कुमार सिंह, राम चंदर यादव, राजन सिंह, दीन दयाल, सोनल सिंह, सपना सिंह, ओमप्रकाश चौहान आदि मौजूद रहे।
रामपुर : साधन सहकारी समिति आशानंदपुर समिति परिसर में संघ के जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ सिंह की अगुवाई में सचिवों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में संतोष कुमार पाण्डेय, अखिलेश यादव, राकेश सिंह, रामखेलावन, शैलेंद्र सिंह, विजय बहादुर, ओमकार नाथ सहित आदि मौजूद रहे।