{"_id":"076d7a50e44a67c4abb072042937a518","slug":"second-marriage-bridegroom-stuck-in-rchane-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी शादी रचाने में फंस गया दूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी शादी रचाने में फंस गया दूल्हा
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Thu, 28 May 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरी शादी रचाने के लिए मंगलवार को बारात लेकर पहुंचे दूल्हे की पोल खुलने पर घरातियों ने उसे मंडप में बंधक बना लिया।
16 घंटे तक थाने में चली लंबी पंचायत में खर्च लौटाने पर दोनों पक्षों में सुलह समझौता कराकर दूल्हे को बुधवार को छोड़ दिया गया। मामला चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
अभी 13 अप्रैल को उसकी पहली शादी हुई थी। 26 मई को दूसरी शादी के लिए बारात लेकर पहुंच गया।चंदवक थाना क्षेत्र की लड़की की शादी मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ तय हुई थी।
19 अप्रैल को गोद भराई और 26 अप्रैल को तिलक की रस्म पूरी हुई। उसी वक्त शादी के लिए तारीख भी तय हो गई। तय तारीख के मुताबिक 26 मई को बारात आनी थी।
26 मई को सुबह दूल्हे ने खुद फोन कर लड़की के पिता से कहा था कि पैसे के अभाव में बारात लेकर आना उसके लिए संभव नहीं है। दूल्हे के इस रवैये से लड़की पक्ष के लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन
लड़की के परिवार से पांच लोग दूल्हे के घर पहुंच गए। वहां पहुंचने पर पता चला कि बारात तो यहां से निकल गई है। वहां से लोग लौटने लगे तभी गांव के किसी ने बताया कि जिस लड़के के साथ वे अपनी बेटी की शादी करना चाहते हैं
उसकी शादी अभी 13 अप्रैल को इलाहाबाद में हुई थी। वहां से लौटकर लोग जब घर पहुंचे तो यहां बारात भी आ चुकी थी। द्वारचार लगा। बारातियों की आवभगत हुई।
शादी से पहले घरातियों ने कुछ बारातियों से इस बात की तस्दीक भी कर ली। इस बात की पुष्टि हो गई कि दूल्हे की पहली शादी हो चुकी है। वह यहां दूसरी शादी करने आया है।
लोगों ने दूल्हे को शादी के लिए मंडप में बुलवाया और यहीं पर बारातियों को बंधक बना लिया। सूचना पुलिस को दी गई। चंदवक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे को हिरासत में ले लिया।
थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने बताया कि थाने में हुई पंचायत में तय हुआ कि लड़की पक्ष को शादी में हुए खर्च को देने के बाद बारातियों को छोड़ा जाएगा।