फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Second in Jaunpur division of 18.50 percent purchase and 8th in the state

18.50 प्रतिशत खरीद के जौनपुर मंडल में दूसरे तो प्रदेश में 8वें स्थान पर

Fri, 17 Jun 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Second in Jaunpur division of 18.50 percent purchase and 8th in the state
जौनपुर। शासन ने गेहूं खरीद की तिथि अब 30 जून तक कर दी गई है। विभागीय आंकड़ों पर नजर डालने पर पता चल रहा है कि जनपद लक्ष्य के सापेक्ष 18.50 प्रतिशत गेहूं खरीद करके प्रदेश में आठवें और वाराणसी मंडल में दूसरा जिला है।
विज्ञापन

जनपद में 136 केंद्रों पर एक अप्रैल से गेहूं की खरीद हो रही है। तमाम कोशिशों के बावजूद जिले में गेहूं लक्ष्य से काफी दूर है। 72 हजार टन लक्ष्य के सापेक्ष महज 13 हजार 232 टन ही खरीद हो पाई है। हालांकि खरीद का फीसद बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने एक और प्रयास किया है। खरीद की तिथि 15 दिन का समय और बढ़ा दिया है। जनपद में खरीद की स्थिति पर नजर डाले तो गेहूं बेचने वाले किसानों की संख्या महज 4 हजार 152 ही है। जिनसे क्रय केंद्रों पर 26.66 करोड़ रुपये का गेहूं खरीदा गया। लेकिन, अभी तक 24.74 करोड़ रुपये ही किसानों भुगतान हो पाया है। जबकि शेष धनराधि प्रक्रियाओं में उलझी हुई है। उपसंभागीय विपणन अधिकारी एनके पाठक ने बताया कि गेहूं खरीद की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ा दी गई है, जो किसान किन्हीं कारणों से उत्पाद नहीं बेच पाए हैं वह बढ़े समर्थन मूल्य का लाभ पाने के लिए उत्पाद लेकर नजदीक के केंद्रों पर जाएं। उन्होंने बताया कि मंडल स्तर पर हुई समीक्षा में मिर्जापुर मंडल पहले स्थान पर हैं, जबकि आजमगढ़ फिर वाराणसी का स्थान है। लेकिन वाराणसी मंडल में जनपद स्तर पर देखा जाए तो जौनपुर का दूसरा स्थान है। पहले स्थान पर वाराणसी है, जहां 32.17 प्रतिशत गेहूं की खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed