{"_id":"6727cade2fc67771c70786a4","slug":"seats-full-in-all-long-distance-trains-immediate-help-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-124447-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: लंबी दूरी के सभी ट्रेनों में सीटें फुल, तत्काल का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: लंबी दूरी के सभी ट्रेनों में सीटें फुल, तत्काल का सहारा
विज्ञापन
दीपावली के बाद अब छठ के चलते रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ नजर आ रही है। लोग बोगियों के दरवाजे पर खड़े होकर सफर करने को विवश है। अपनी सीट तक जाने में भी लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
बिहार की तरफ से जाने वाली ट्रेन इस समय खचाखच भरी हुई है। लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में वेटिंग 100 के पार है आलम यह है कि जनरल और स्लीपर की बोगी फुल है। एसी बोगी के लिए भी मारामारी है। लोग छठ पूजा अपने घर मनाने के लिए किसी तरह घर पहुंचने के लिए लगे हैं। ऐसे अब यात्रियों के तत्काल टिकट का सहारा बचा है। तत्काल टिकट के लिए एक दिन पहले से ही लोग लाइन में लग जा रहे है, लेकिन दूसरे तीसरे नंबर पर लगे लोगों को ही टिकट मिल पा रहा है। जौनपुर व सीटी स्टेशन पर रविवार को प्लेटफार्म यात्रियों से भरा था कोई दिल्ली जाने वाला तो कोई पंजाब तो कोई बिहार छपरा जाने वाला था। छपरा जाने के लिए खड़े यात्री दिनेश कुमार, अरविंद ने बताया कि वह बदलापुर से आए हैं और गोदिया एक्सप्रेस ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। कंफर्म टिकट नहीं मिलने पर चालू टिकट लेकर यात्रा करेंगे।
जौनपुर जंक्शन के आरक्षण प्रभारी सुनील मिश्रा ने बताया है कि दीपावली के बाद अब छठ पर्व पर यात्रियों की संख्या बढ़ी है। सभी लंबी दूरी के ट्रेनों में सीटें फुल हो गई है। वेटिंग भी 100 के पार है। ऐसे में अब तत्काल टिकट का सहारा बचा है।