फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SDM returned after seeing mud on the road, women stopped the vehicle

सड़क पर कीचड़ देख एसडीएम लौटे, महिलाओं ने वाहन रोका

Sat, 26 Sep 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
SDM returned after seeing mud on the road, women stopped the vehicle
शाहगंज। क्षेत्र के जमदरा गांव में ग्रामीणों की शिकायत पर जांच के लिए पहुंचे एसडीएम राजेश कुमार वर्मा सड़क की हालत देख जांच स्थगित कर लौटने लगे तो महिलाएं वाहन के सामने बैठ गईं और प्रदर्शन करने लगीं। काफी समझाने के बाद शांत हुईं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के कार्यों में अनियमितता व सरकारी धन के दुरुपयोग की ग्रामीणों ने शिकायत की थी। इसकी जांच के लिए शुक्रवार दोपहर एसडीएम राजेश कुमार वर्मा गांव पहुंचे। तीन दिनों से हो रही लगातार बरसात के कारण गांव के अंदर जाने वाली सड़क की बुरी हालत देख एसडीएम दूसरे दिन आने की बात कहकर लौटना चाहे, लेकिन महिलाएं दुर्व्यवस्था की जांच करने की बात पर अड़ी रही। एसडीएम का वाहन घूमते ही आक्रोशित महिलाएं वाहन के सामने बैठ गईं। एसडीएम व ग्रामीणों के काफी समझाने के बाद लोग शांत हुए। तब जाकर वह शाहगंज के लिए रवाना हो सके। एसडीएम ने बताया कि शिकायत करने वाला प्रधान पद का प्रत्याशी है, जिसने महिलाओं को भड़काने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed