फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SDM ordered to remove possession from Bhita

एसडीएम ने भीटा से कब्जा हटाने का दिया आदेश

Fri, 16 Jul 2021 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
SDM ordered to remove possession from Bhita
क्षेत्र के लौह गांव में भीटा पर कब्जा कर लिया गया है। जिसपर लगातार लोग भवन निर्माण करा रहे है। इस मामले का ग्रामीणों द्वारा विरोध किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर एसडीएम मछलीशहर ने कब्जा खाली कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

राजस्व कर्मचारियों की मिली भगत से गांव में सुरक्षित आराजी पर अतिक्रमण जारी है। लौह गांव में सड़क के किनारे स्थित सुरक्षित आराजी भीटा खाते की कीमती भूमि पर उसी गांव के ही लोग कब्जा जमा लिए है। पक्का भवन निर्माण कर रहे है। गांव के अखिलेश शुक्ला एवं अन्य लोगों ने इसकी शिकायत डीएम और एसडीएम से की। शिकायत के बाद एसडीएम अंजनी सिंह ने राजस्व कर्मियों को पुलिस की मदद से कब्जा हटाने का आदेश निर्गत किया है। लेकिन आदेश के बावजूद कब्जा पूर्व की तरह जारी है। राजस्व कर्मियों द्वारा अभी तक आदेश का अनुपालन नहीं कराया गया। एसडीएम अंजनी सिंह ने कहा सुरक्षित आराजी पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। खाली कराकर अवैध कब्जा करने वालों की विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed