{"_id":"5f11e3a18ebc3e63bb10a030","slug":"scorched-woman-dies-during-treatment-jaunpur-news-vns53642066","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर कस्बे के साहबगंज मोहल्ला निवासी बद्रीप्रसाद ऊमर वैश्य की पत्नी उषा देवी (57) बुधवार भोर में गैस सिलेंडर में रिसाव होने से लगी आग में झुलस गई थी। उन्हें स्वरुप रानी अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार को सुबह आठ बजे इलाज के दौरान मौत हो गई।
भूमि विवाद में महिला को किया घायल
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में भूमि विवाद को लेकर मनबढ़ों ने लाठी से हमला कर महिला को घायल कर दिया।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में जमीन बटवारे को लेकर शिव कुमार व उसकी विधवा भाभी दीपा देवी में काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार को दोपहर में इसी विवाद को लेकर कहासुनी के दौरान शिव कुमार ने लाठी से दीपा देवी (42) को पीट कर घायल कर दिया। दीपा का सिर फट गया। उसे सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।