फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Schools up to class 8 will remain closed for two days due to cold

Jaunpur News: ठंड से दो दिन बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के विद्यालय

Thu, 28 Dec 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Schools up to class 8 will remain closed for two days due to cold
जौनपुर। जिले में बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे तक घना कोहरा छाया रहा तो दिनभर धुंध रही। तेज हवा के साथ हाड़ कपा देने वाली ठंड से लोग ठिठुरते नजर आए। गलन अधिक होने के चलते बाजारों व सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे तक सड़कों पर वाहन रेंगते रहे कोहरे के चलते कई ट्रेनें विलंब से पहुची। कैफियात एक्सप्रेस 15 घंटे विलंब से पहुंची। बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल ने बताया कि ठंड को देखते हुए 30 दिसंबर तक कक्षा आठ तक के सभी प्राइवेट व सरकारी विद्यालय बंद रहेंगे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिनभर शीतलहर का प्रकोप रहा। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे के चलते दृश्यता करीब दो मीटर रही। सर्दी के चलते बाजार में भी सन्नाटे जैसी स्थिति रही। जरूरतमंद ही लोग घरों से निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ाके की सर्दी के कारण सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त रहा। आसमान में बादल होने के चलते सर्दी से बचाव के लिए अलाव ही सहारा बना। सड़कों पर वाहनों की गति धीमी रही। मछलीशहर : नगर पंचायत की तरफ से नगर में 30 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई हैं। बस स्टैंड परिसर में यात्री और स्थानीय लोग दिन भर अलाव की आग के पास बैठे ठंड से बचते दिखे।

ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों को दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है। लोगोंं ने स्वेटर, जैकेट, टोपी-मोजा आदि की खरीदारी की। गांवों में अलाव जलाकर लोग शरीर गर्म करते देखे जा रहे हैं। हालांकि ठंड बढ़ने से किसानों में खुशी है।

गेहूं की फसल में वृद्धि के लिए ठंड जरूरी होता है। शाहपुर के किसान राम सूरत यादव ने बताया कि गेंहू की बोआई हो गई है। अच्छे उत्पादन के लिए ठंड पड़ना जरूरी होता है।

नहीं जल रहे अलाव :- सदभावना पुल, ओलंदगंज बाजार, मछलीशहर पड़ाव, बदलापुर पड़ाव, रुहट्टा, बड़ी मस्जिद के पास अलाव नहीं जल रहा। प्रशासन की तरफ से अलाव वहीं जल रहा है जहां पर पुलिस के जवान पीकेट ड्यूटी दे रहे हैं।

कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, 15 घंटे देर से पहुंची कैफियात एक्सप्रेस

कोहरे और गलन का प्रभाव आवागमन पर भी पड़ा। जौनपुर जंक्शन के आरक्षण केंद्र इंचार्ज अनुराग तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिल्ली से आने वाली आनंद विहार मऊ एक्सप्रेस जौनपुर जंक्शन पर नौ घंटे विलंब से पहुंची। वहीं सद्भावना पांच घंटे, वाराणसी से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस चार घंटे लेट पहुंची। उधर शाहगंज स्टेशन अधीक्षक बीके यादव ने बताया कि शाहंगज रेलवे स्टेशन पर सूरत से छपरा जाने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस चार घंटे विलंब से चल रही है। लोकमान्य टर्मिनल से गोरखपुर जाने वाली गोदान एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटे विलंब से स्टेशन पर पहुंची है। दिल्ली से आजमगढ़ जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस 15 घंटा विलंब से पहुंची। इससे यात्रियों को ठंड मेंं परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed