फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   School going girl trampled by truck, dies

स्कूल जा रही छात्रा को ट्रक ने रौंदा, मौत

Tue, 02 Nov 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
School going girl trampled by truck, dies
बक्शा थाना क्षेत्र के अलीगंज बाजार के पास सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने ट्रक का पीछा किया। करीब एक किमी दूर जाने के बाद चालक गाड़ी खड़ी करके भाग गया। वहीं, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। साथ ही छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मुस्तफाबाद निवासी इंद्रपाल की बेटी सरिता (18) टीडी इंटर कालेज की छात्रा थी। वह साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकली थी। सुबह करीब 9.30 बजे अलीगंज बाजार में पहुंची थी कि पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने ट्रक का पीछा किया। लेकिन, करीब एक किमी दूर जौनपुर की तरफ पुलिया के पास पहुंचने पर चालक गाड़ी खड़ी करके फरार हो गया। वहीं, आक्रोशित लोगों ने ट्रक का शीशा तोड़ दिया। दूसरी ओर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed