फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   School bus overturned in Jaunpur 40 children narrowly survived

Jaunpur: जौनपुर में पलटी स्कूल बस, 40 बच्चे बाल-बाल बचे, मौके पर मच गई थी चीख-पुकार

Wed, 23 Aug 2023 05:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 23 Aug 2023 05:07 PM IST
सार

जौनपुर जिले के खलियाखास स्थित ज्ञान संदेव इंडियन पब्लिक स्कूल की बस बुधवार को मनियारेपुर गांव में पलट गई। बस में लगभग 40 बच्चे सवार थे। संयोग रहा कि किसी को कोई चोट नहीं लगी। 

विज्ञापन
School bus overturned in Jaunpur 40 children narrowly survived
जौनपुर में पलटी स्कूल बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के चंदवक बाजार से सटे खलियाखास स्थित ज्ञान संदेव इंडियन पब्लिक स्कूल की बस बुधवार को मनियारेपुर गांव में असंतुलित होकर पलट गई। बस पलटते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। शोरकर सुन पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चों को सकुशल बाहर निकाला। बस में लगभग 40 बच्चे सवार थे। संयोग रहा कि किसी को कोई चोट नहीं लगी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी। 

विज्ञापन


ज्ञान संदेव इंडियन पब्लिक स्कूल की बस क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से करीब 40 बच्चों को लेकर विद्यालय जा रही थी। स्कूल से 500 मीटर पहले सुबह करीब आठ बजे मनियारेपुर गांव में चालक की लापरवाही से बस असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। घटनास्थल पर दहशत के मारे बच्चों में चीख -पुकार मच गईं।
विज्ञापन


शोर सुन भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाला। संयोग अच्छा था कि बच्चों को चोटें नहीं आईं। बस से बाहर निकाले गए बच्चे थोड़ी देर बाद सामान्य हो सके। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी। इस संबंध में प्रिंसीपल विनय यादव ने बताया कि बरसात की वजह से बस असंतुलित होकर पलट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गति काफी धीमी थी जिसकी वजह से बच्चों को चोट नहीं आई। सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। सभी ठीक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed